रांची। झारखंड पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने वाला है। राज्य सरकार ने नौ सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नत कर दिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रमोशन से संबंधित आदेश जल्द जारी होगा। इन प्रोन्नतियों से झारखंड पुलिस में एसपी रैंक के अफसरों की संख्या 71 से बढ़कर 80 हो जायेगी।
यह भी पढ़ें:बिहार: कैबिनेट की पहली बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर, 25 नई चीनी मिल और 11 टाउनशिप तक बड़े फैसले
और भी पढ़ें
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- Bihar : JDU को हराने वाले दो निर्दलीय MLC BJP में शामिल, जानिए क्यों बदला पाला
- धनबाद की डॉ. मीतू सिन्हा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रामायण पर एक साल में लिखीं 11 पुस्तकें
किस-किस को मिला आईपीएस का प्रमोशन?
सूत्रों के अनुसार, जिन नौ सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रमोशन दिया गया है, उनमें शामिल हैं—
श्रीराम समद
रोशन गुड़िया
अविनाश कुमार
राजेश कुमार
मजरूल होदा
दीपक कुमार (एक)
राधा प्रेम किशोर (कंडिशनल)
मुकेश महतो (कंडिशनल)
शुवेंदु (कंडिशनल)
इस प्रमोशन से झारखंड पुलिस कैडर में नई ऊर्जा का संचार होगा और कई खाली पद भर जायेंगे।
एसपी रैंक के अफसरों की संख्या बढ़कर 80
वर्तमान में झारखंड में 2012 से 2021 बैच तक कुल 71 एसपी रैंक के आईपीएस अफसर कार्यरत हैं, जिनमें से 10 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। नये प्रमोशन के बाद यह संख्या बढ़कर 80 हो जायेगी।हालांकि जनवरी 2026 में 2012 बैच के चार आईपीएस अफसर डीआईजी रैंक में प्रमोट हो जाएंगे। इसके बाद झारखंड में एसपी रैंक के आईपीएस अफसरों की संख्या 76 रह जायेगी।
आने वाला है झारखंड पुलिस में सबसे बड़ा फेरबदल
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सिर्फ एसपी ही नहीं बल्कि झारखंड में कुल 16 आईपीएस अधिकारियों का ग्रैंड प्रमोशन पैकेज जल्द जारी होने वाला है। इसमें शामिल होंगे—
एडीजी रैंक में प्रमोशन
आईजी रैंक में प्रमोशन
डीआईजी रैंक में प्रमोशन
एसपी से सेलेक्शन ग्रेड तक की पदोन्नति
इससे राज्य की पुलिस संरचना में बड़ा बदलाव आएगा। कई जिलों में नए अधिकारियों की पोस्टिंग की उम्मीद है, जिससे कानून व्यवस्था और प्रशासनिक क्षमता मजबूत होगी।