- 53 देशों के बड़े एरिया में जा सकती है पांच लाख लोगों की जानें
- यूरोप फिर से से है महामारी के केंद्र में
जिनेवा। यूरोप और मध्य एशिया के 53 देशों के क्षेत्र में कोरोना वायरस की एक और लहर आने का खतरा है। हो सकता है कि वे पहले से ही महामारी की नई लहर का सामना कर रहे हैं। WHO रीजनल ऑफिस के चीफ डॉ हैन्स क्लूज ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों की संख्या फिर से लगभग रिकॉर्ड लेवल तक बढ़ने लगी है। एरिया में प्रसार की रफ्तार 'गंभीर चिंता' का विषय है। ऐसा ही रहा तो फरवरी तक पांच लाख और लोगों की महामारी के कारण मौत हो सकती है।
बिहार: गया में रिटायर्ड आर्मी मैन के सात साल के बेटे का किडनैप, मांगी 25 लाख रुपये की फिरौती
और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त
उन्होंने डेनमार्क के कोपनहेगन में संगठन के यूरोप हेडक्वार्टर में मीडिया से कहा कि हम महामारी के उभार को लेकर एक अहम मोड़ पर खड़े हैं।'यूरोप फिर से महामारी के केंद्र में हैं जहां हम एक साल पहले थे। डॉ क्लेज ने कहा कि इसमें फर्क यह है कि हेल्थ अफसरोंम को वायरस के बारे में ज्यादा जानकारी है। उनके पास इससे मुकाबला करने के लिए बेहतर उपकरण हैं।
उन्होंने कहा कि वायरस के फैलाव को रोकने वाले उपायों और कुछ क्षेत्रों में वैक्सीनेशन की कम दर बताती है कि मामले क्यों बढ़ रहे हैं। डॉ क्लेज ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में 53 देशों के क्षेत्र में कोविड के कारण लोगों के हॉस्पीटल में एडमिट होने की दर दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। संगठन के यूरोप कार्यालय ने कहा कि क्षेत्र में साप्ताहिक मामले लगभग 18 लाख आयें हैं जो पिछले हफ्ते की तुलना में छह परसेंट अधिक हैं। साप्ताहिक तौर पर 24,000 मौतें हुई जिसमें 12 परसेंट की वृद्धि हुई है।