Advertisement

नई दिल्ली। धनबाद के एमपी ढुलू महतो ने गुरुवार को नई दिल्ली में रेल मिनिस्टर मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। धनबाद एमपी ने रेल मिनिस्टर को झारखंड के रेल विकास से जुड़े 12 अहम बिंदुओं पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Gangs of Wasseypur Dhanbad: कोयला राजधानी में था आशीष रंजन का आपराधिक साम्राज्य
रेल मिनिस्टर को सौंपे स्मार पत्र में ढुल्लू महतो ने धनबाद–जम्मू तवी और LTT स्पेशल ट्रेनों की निरंतरता की मांग की है। एमपी ने अरन्यक, नागवली, जगदलपुर, अगरतला ट्रेनों के विस्तार करने का आग्रह किया है। उन्होंने गोमो में MEMU शेड, प्लेटफॉर्म विस्तार, बोकारो होकर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन पर जोर दिया है।
एमपी ने ढुलू ने रेल मंत्री से कहा है कि झारखंड के लिए अलग रेलवे ज़ोन की बहुप्रतीक्षित मांग पुरानी है। एमपी ने बताया कि हर बिंदु झारखंड के यात्रियों, युवाओं और औद्योगिक विकास से जुड़ा हुआ है। मैंने झारखंड के लोगों की सुझावों और ज़मीनी हकीकत को साथ लेकर हर विषय को मजबूती से मंत्री के समक्ष रखा है। उम्मीद है मंत्री  द्वारा इन सभी बिंदुओं पर आवश्यक कदम उठाया जायेगा।