धनबाद। सरायढेला पुलिस स्टेशन एरिया की पुलिस ने हज यात्रा कराने के नाम पर मुसलमानों को ठगने वाला मोस्ट वांटेड नौशाद को अरेस्टर किया है। इसके पास से पुलिस को एक दर्जन पासपोर्ट भी मिले हैं। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस धनबाद पहुंची। नौशाद को अपने साथ लेकर चली गई। उसके खिलाफ रांची के ओरमांझी पुलिस स्टेशन में हज यात्रा के नाम पर ठगने का एफाइआ दर्ज है।
बिहार: सिवान में दो दिनों के अंतराल में शराब पीनों से तीन की मौत, पुलिस को कार्रवाई के लिए है आवेदन का इंतजार
नौशाद सरायढेला पुलिस स्टेशन एरिया के एक फ्लैट को अपना ठिकाना बना रखा था। नौशाद के पुलिस गिरफ्त की सूचना मिलते ही नौशाद से ठगी के शिकार हुए दो दर्जन से ज्यादा लोग सरायढेला पुलिस स्टेशन पहुंच अपने रुपये की मांग की। हालांकि किसी ने लिखित कंपलेन नहीं की।
अलग-अलग लोगों के नाम पासपोर्ट
और भी पढ़ें
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- नवंबर के पहले 5 दिन बेहद शुभ! रवि पुष्य से गजकेसरी योग तक, जानें खरीदारी मुहूर्त
- झारखंड में CHO के 1,038 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन; ₹40 हजार तक सैलरी
- बाइनेंस पर 6.3 अरब डॉलर की सेंध! 20 मिनट में 10 ब्लॉकचेन से उड़े फंड
पुलिस ने हज कराने के नाम पर ठगी करने वाला मोस्ट वांटेड नौशाद के फ्लैट से एक दर्जन पासपोर्ट भी जब्त किये हैं। सभी पासपोर्ट अलग-अलग लोगों के हैं। पुलिस पासपोर्ट वालों की तलाश कर रही है। सरायढेला थाना प्रभारी किशोर तिर्की का कहना है कि उन्हें हज यात्रा पर भेजने के नाम पर नौशाद ने यह पासपोर्ट उनसे लेकर रखा होगा।
नाम बदलते रहता है नौशाद
पुलिस ने बताया कि नौशाद आलम नाम बदलने में माहिर है। उसके पास से कई आधार कार्ड में मिले हैं जिसमें उसके अलग-अलग नाम है। किसी में मुस्कान आमिर लिखा है तो किसी में कुछ और। पूछताछ में उसने बताया कि उसका असली नाम नौशाद ही है। अलग-अलग शहरों में हज यात्रा भेजने के नाम पर वह अलग-अलग नाम का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने उसके एक साथी कबीर को रांची से पहले ही अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।नौशाद धनबाद को अपने लिए सबसे अधिक सेफ जोन मानता था। इसलिए वह कभी गोविंदपुर तो कभी धैया तो कभी बिग बाजार के पास फ्लैट लेकर रहता था। धनबाद में भी उसके कई फ्लैट हैं जिसकी जांच की जा रही है। उसकी संपत्ति की जांच की जा रही है। नौशाद आलम उर्फ इरशाद पटना में नेशनल टूर ट्रेवल्स के नाम पर लगभग तीन करोड़ की ठगी कर नेपाल भाग गया था। बिहार पुलिस कई वर्षों से उसकी तलाश कर रही थी वर्ष 2014 में वह पटना में ट्रेवल एजेंसी के ऑफिस चलाता था। उस दौरान भी हज के नाम पर ठगी की थी।