- समुद्री जहाज से ऑस्ट्रेलिया भेजने की थी तैयारी
मुंबई। महाराष्ट्र के धारावी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को 3.9 किलोग्राम से ज्यादा Ephedrine जब्त किया है। यह ड्रग्स महिलाओं के कपड़े में छिपा कर रखे गये थे। एनसीबी की मुंबई यूनिट ने अंधेरी (ईस्ट)में रेप की और नशे के इस खेप को जब्त किया है। यह ड्रग्स पुणे से आया था।
और भी पढ़ें
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
A team of NCB Mumbai seized 3.950 grams of Ephedrine which was concealed in ladies' wears at Andheri (E), Mumbai today. The consignment originated from Pune & was destined for Australia.NCB Mumbai registered the case. Further investigation is in progress: Narcotics Control Bureau pic.twitter.com/qhxsVUcaNR
— ANI (@ANI) January 21, 2022
3.950 किलोग्राम Ephedrine की इस खेप को समुद्री जहाज से ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी थी। इस मामले में FIR दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की टीम ने जनवरी के फस्ट वीक में गोवा में ड्रग्स सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़ कर दो महिला ड्रग सप्लाययर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों महिला ड्रग्स सप्लायर्स से एनसीबी की टीम ने एक किलो गांजा, ड्रग की 49 गोलियां, 2.2 ग्राम कोकीन, एक ग्राम एमडीएमए पाउडर बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि चर्चित मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दावा किया था कि आरोपी महिला ड्रग्स को सैनेटरी नैपकिन में छिपा कर शिप तक ले गई थी। एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। यह शिप दो अक्टूबर को समुद्र के बीच में था और गोवा जा रहा था।