नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पहले बैंटिंग करते हुए इंडिया ने छह विकेट पर 287 रन बनाया था। साउथ अफ्रीका ने 288 रन के टारगेट को 48.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। सीरीज का आखिरी मुकाबला अब 23 जनवरी को केप टाउन में खेला जायेगा। यह मैच महज औपचारिकता होगी क्योंकि साउथ अफ्रीका के नाम सीरीज हो चुकी है।
झारखंड: 10 लाख का इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक AK-47 के साथ किया सरेंडर
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज

साउथ अफ्रीका की पारी, मलान सेंटुरी से चूके
डिकाक और मलान ने शानदार बैंटिंग शुरुआत करते हुए अपनी टीम को बेहद मजबूत शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 132 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने डिकाक को 78 रन पर आउट करके तोड़ा और इंडिया को पहली सफलता दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने 91 रन पर खेल रहे जमलान का विकेट हासिल कर उनको सेंचुरी बनाने से रोका। जमलान ने 108 गेंद का सामना कर आठ चौके और एक छक्का लगाया। कैप्टन तेंबा बवूमा को स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी ही बॉल पर 35 रन से स्कोर पर कैच कर वापस भेजा। इसके बाद वान डेर डुसेन और एडन मारक्रम ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने 37-37 रन की पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया। इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।
इंडिया की पारी, रिषभ पंत व राहुल की हाफ सेंचुरी
धवन ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए 63 रन की पार्टनरशीप की। धवन को मार्करम ने कैच आउट करवा दिया। विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खेल पाए और बिना स्कोर बनाए केशव महाराज की बॉल पर तेंबा बावुमा को कैच थमा बैठे। कैप्टन केएल राहुल ने 55 रन की पारी खेली और मगाला की बॉल पर कैच आउट हो गये। रिषभ पंत ने 85 रन की शानदार पारी खेली और शम्सी ने उनकी पारी का अंत कर दिया। श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर शम्सी की बॉल पर LBW आउट हुए। वेंकटेश अय्यर 22 रन बनाकर कैच आउट हो गये। शार्दुल ठाकुर पहली पारी में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। आर अश्विन ने नाबाद 25 रन टीम के लिए बनाये।