भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामी के साथ गैंगरेप किया है। पुलिस ने आरोपी भांजा व उसके दोस्त  के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को अरेस्ट कर लिया है। 

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश: बीजेपी को एक और बड़ा झटका, कैबिनेट मिनिस्टर दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा
पुलिस कंपलेन के अनुसार आरोपियों ने गैंगरेप से पहले मामी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद भांजे ने मामी के न्यूड वीडियो बनाये। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपियों ने मंगलवार को फिर से मामी को अपने रूम पर बुलाया और जर्बदस्ती की। मामी ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसका न्यूड वीडियो मामा के मोबाइल पर सेंड कर दिया। इसके बाद महिला अपने हसबैंड के साथ गोला का मंदिर पुलिस स्टेशन पहुंच कंपलेन की। 
 
यह है मामला
टीकमगढ़ निवासी 21 वर्षीय महिला अपने हसबैंड के साथ ग्वालियर के गोला का मंदिर स्थित हनुमान नगर में किराये मकान में रहती है। उसका हसबैंड मजदूरी करता है। यहां से कुछ दूरी पर महिला का भांजा रहता है। भांजे ने नौ जनवरी की अपनी मामी को फोन कर घर पर कुछ जरूरी काम की वजह से आने के लिए कहा। जब महिला भांजे के घर पहुंची तो वहां भांजे का दोस्त आकाश माहौर भी था। दोनों ने मामी को पानी पीने के लिए दिया। उसके बाद महिला को नींद आने लगी। इसी समय भांजे और उसके दोस्त ने मामी के साथ गैंगरेप किया। बिना कपड़ों के वीडियो भी बना लिए। घटना के बाद दोनों आरोपियों ने धमकाया कि किसी से कुछ कहा तो वीडियो वायरल कर देंगे। कट्टे से तेरे पति को गोली मार देंगे। इसके बाद डरी सहमी महिला अपने घर लौट आई। लेकिन आरोपी भांजा उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

दोनों आरोपी अरेस्ट
आरोपी भांजे ने मंगलवार को कॉल कर मामी को फिर अपने घर आने को कहा। महिला जब वहां पहुंची तो उससे संबंध बनाने के लिए कहा। महिला ने भांजे की इस हरकत का विरोध किया। इसके बाद आरोपी भांजे ने मामा के मोबाइल पर न्यूड वीडियो भेज दिए। महिला के हसबैंडे के  घर पहुंचते ही उससे विवाद शुरू कर दिया। तब महिला ने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद दोनों गोला का मंदिर पुलिस स्टेशन में कंपलेन की। पुलिस ने गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।