
बच्चे की हालत गंभीर होने के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना करैरा के मछावली गांव की बताई जा रही है। माया शिव (40) पुत्र इमरतलाल परिहार निवासी ग्राम दबरा ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कराई है। बताया गया है कि रात 12 से एक बजे भगवत लोधी के नाती का बर्थ डे था। आरकेस्ट्रा के दौरान मछावली गांव से आये रिश्तेदार लोकेंद्र लोधी व नरेंद्र लोधी बच्चे का पलना लेकर आए थे। कार्यक्रम में दोनों नाचने लगे। तभी लोकेंद्र व नरेंद्र के बीच छीनाझपटी हुई और कट्टे का ट्रिगर दब गया।
और भी पढ़ें
- UGC के नए नियमों पर समीक्षा के लिए बनेगी कमेटी, केंद्र सरकार ने SC को दी जानकारी
- हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जापान को 4-1 से हराकर भारत ने छठी बार जीता खिताब भी!
- धनतेरस 6 को, दिवाली 8 को और 13 नवंबर से छठ; जानें पूजा के शुभ मुहूर्त
- मनीष कश्यप की 'मिस्ट्री गर्ल' का खुलासा? अनुष्का के 'हमसफर' पोस्ट से मची हलचल
कट्टा चलने से सामने बैठे 12 साल के बेटे उमाशंकर परिहार की दाहिनी आंख में गोली लग गई। पिता माया शिव ने बताया कि नेमसिंह लोधी के संग बच्चे को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। पुलिस ने लोकेंद्र और नरेंद्र लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।