Advertisement

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार की शाम चार थाना प्रभारी और दो ओपी प्रभारी का ट्रांसफर किया गया है।रांची एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस अफसरों के ट्रांसफर संबंधी आदेश जारी कर दिया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:IPL 2023 RR vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराया

बेड़ो थानेदार सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार गुप्ता एवं पंडरा ओपी के प्रभारी चन्द्रशेखर को लाइन क्लोज कर दिया है। वहीं मुरी ओपी के प्रभारी बबलू को नामकुम पुलिस स्टेशन में जेएसआइ बनाया गया है। नामकुम पुलिस स्टेशन से सब इंस्पेक्टर आकाश भरद्वाज खादगड़ा TOP के प्रभारी बनाये गये हैं। खादगड़ा TOP के प्रभारी सतीश वर्णवाल सोनाहातू के नये थानेदार होंगे। सुखदेवनगर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ओझा मुरी थानेदार बनाये गये हैं। सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार हेम्ब्रम को बेड़ो. रिम्स का सुरक्षा प्रभारी नवीन कुमार को अनगड़ा और शिवनारायण तिवारी को पंडरा के नये थानेदार बनाया गया है। अनगड़ा के थानेदार ब्रजेश कुमार रिम्स के सुरक्षा प्रभारी बनाये गये हैं।