Advertisement

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिलेके पटेल चौक के फ्लाई ओवर पर शुक्रवार की दिन दो बजे एक रेंज रोवर कार में आग लग गई। बीच रोड पर बीच रोड पर कार धू-धू कर जल गयी। हालांकि ड्राइवर बाल-बाल बच गया। आग शॉट सर्किट की वजह से लगी थी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: BBMKU के VC डॉ. शुकदेव भोई को गवर्नर ने पोस्ट से हटाया

बताया जाता है कि रेंज रोवर कार (जेएच09एडी-3070) रांची की ओर जा रहा थी। रामगढ़ पेटल चौक ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही कार की बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं। ड्राइवर कार बीच रोड पर खड़ी कर उतर गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार आग की लपटों में घिर गया।
कहा जा रहा है कि कार में कुछ और लोग सवार थे, वे लोग भी सुरक्षित बाहर निकल गये।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कार में केवल ड्राइवर ही था। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस टीम व फायर बिग्रेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने तक कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी।पुलिस ने क्रेन मंगवा कर गाड़ी को सड़क पर से किनारे करवाया।