Advertisement

रांची। झारखंड गवर्नमेंट ने स्टेट में डीएसपी लेवल के 38 अफसरों को प्रमोशन दिया है। सीनीयर डीएसपी राजेंद्र कुमार चौधरी को एएसपी कोटि में व 37 डीएसपी को सीनीयर डीएसपी में प्रमोशन दी गयी है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:CM हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा सहित अन्य के 20 ठिकानों पर ED का छापा, तीन कैश बरामद


राजेंद्र कुमार चौधरी बने एएसपी
राजेंद्र कुमार चौधरी को (वेतनमान रुपये 15600-39100 ग्रेड-पे रुपये 6600, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-12) में धारित पद को एएसपी कोटि में उत्क्रमित करते हुए प्रोन्नति प्रदान की गई है।


डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, विजय आशीष कुजूर, श्रवण कुमार, दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, दीपक कुमार, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेष नैथानी, आरिफ एकराम, विमल कुमार, अविनाश कुमार, अजीत कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली, पीताम्बर सिंह खेरवार, रोशन गुडिया, श्री राम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, बिरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव, खिस्तोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरबार, हीरालाल रविदास, विनोद कुमार महतो, शशि प्रकाश, अजय कुमार, जगदीश प्रसाद और अमित कुमार समेत अन्य शामिल हैं।

इन पुलिस अफसरों को प्रोन्नति का लाभ 24 नवम्बर 2020 से दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा प्रोमोशन में रोक लगाने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था।