- केंद्रीय कमेटी ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक
- जिला टर्म पूरा होने के बाद भी जमें हैं पदाधिकारी
रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन रामगढ़, चतरा, जामताड़ा व सरायकेला ब्रांच का चुनाव 28 नवंबर को होगा। पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी ने चुनाव का डेट फिक्स कर सभी जिलों के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षकों की नियुक्त कर दी है।
केंद्रीय कमेटी की ओर से जारी निर्देश में संबंधित जिलों के एसपी से संपर्क स्थापित कर आमसभा आयोजित करने व सभी सदस्यों को सूचित करने को कहा है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल व सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने को कहा गया है। पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह व महामंत्री अक्षय राम के हस्ताक्षर से पत्र जारी किया गया है।
एसोसिएशन के जिला शाखा में प्रसिजेंट वाइस प्रसिडेंट, संचिव, संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव किया जायेगा। 28 नवंबर को चुनाव, उसी दिन काउंटिंग होकर रिजल्ट घोषित किये जायेंगे। एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी ने चुनाव को लेकर डीजीपी, आईजी व डीआईजी भी सूचित कर दिया है। संबंधित चारों जिला में क्रमवार जुलाई या उसके बाद ही कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। एसोसिएशन का पदाधिकारी रहने के कारण जिला टर्म पूरा हो जाने के बाद भी संबंधित अफसरों का ट्रांसफर नहीं होता है।
सात साल से जिला में हैं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष
झारखंड पुलिस एसोसिएशन रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष रिटायर हो चुके हैं। उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर लीलेश्वर महतो सात साल से ज्यादा समय से जिला में जमे हैं। उनका स्पेशल ब्रांच ट्रांसफर हो गया है। एसोसिएशन का कार्यकाल जुलाई तक उनका ट्रांसफर स्थगित हुआ है। पुलिस हेडक्वार्टर का आदेश था कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद स्वत: विरमित समझे जायेंगे। लीलेश्वर महतो अभी पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर हैं। उनका कार्यकाल जुलाई माह में समाप्त हो गया है।
जिला टर्म पूरा होने के बाद ही एसोसिएशन के कार्यकाल तक रहने का प्रावधान
झारखंड पुलिस एसोसिएशन व मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी अगर जिला टर्म पूरा भी कर लेते हैं तो उनका ट्रांसफर नहीं होता है। एसोसिएशन के कार्यकाल तक ट्रांसफर स्थगित रहता है। हलांकि इसमें तरह-तरह के तरीके अपनाये जाते हैं। जिला टर्म पूरा होने वाले अफसर एसोसिएशन का पदाधिकारी बन जाते हैं। उन्हें कार्यकाल तक राहत मिल जाता है। हालांकि एसोसिएशन से जुड़े लोग सीआइडी, विजीलेंस, स्पेशल ब्रांच व उग्रवाद प्रभावित जिले में पोस्टड रहते हैं तो क्रीम जिला में ट्रांसफर होने पर पद त्याग ज्वाइन कर लेते हैं। क्रीम जिला से दूसरे जगह ट्रांसफर होने पर एसोसिएशन का आधार बनाकर जमे रह जाते हैं।
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार