Advertisement

पलामू। झारखंड में पलामू पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। छतरपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सदस्य शंभू सिंह को अरेस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Jharkahand : बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास की हुई मुलाकात, सियासी हलचल तेज

ADVERTISEMENT


छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने . रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रतिबंध उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर शशिकांत गंझू के दस्ते के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी शंभू सिंह छतरपुर पुलिस स्टेशन एरिया के पलवा गांव के मोरचवा टोला का रहने वाला है। यह उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता है।


लेवी का पैसा लेने आया था उग्रवादी
एसडीपीओ ने पत्रकारों को बताया कि नक्सली शंभू सिंह पलवा गांव से लेवी का पैसा लेने आया था। इसकी सूचना मिलने पर टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए उसे पलवा गांव से गिरफ्तार किया गया है।नक्सली शंभू सिंह के खिलाफ पलामू जिले के मनातू, नौडीहा बाजार, विश्रामपुर, रेहला,छत्तरपुर पुलिस स्टेशन में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, एसआइ सुशील उरांव, एएसआइ अनिल रजक, टेक्नीकल सेल के कांस्टेबल रामनारायण विश्वकर्मा समेत कई जवान शामिल रहे।