लातेहार। बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के रिचुघुटा और चेतर स्टेशन के बीच रविवार की दोपहर तीसरी रेल लाइन निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। ब्लास्टिंग के दौरान पहाड़ के बड़े-बड़े टुकड़े टूट कर अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। इससे रेलवे ट्रैक पूरी तरह डैमेज हो गया।
झारखंड: शीशे के घर में रहने वाले ही एक- दूसरे के घरों में मार रहे पत्थर: सरयू राय
अप लाइन पर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। लगभग घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे रेलवे के अफशरों ने कंपनी के इंजीनियर व कर्मियों को लापरवाही के लिए जमकर फटकार लगायी। लातेहार के सीआइसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के रिचुघुटा व चेटर स्टेशन के बीच अप लाइन पर रविवार को रेलवे ट्रैक पर बड़ा चट्टान आ गिरा था। रेलवे ट्रैक कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी बीच टोरी से आ रही एक मालगाड़ी को समय पर सूचना देकर रोक दिया गया।इससे एक बड़ा हादसा टल गया। रेलखंड पर लगभग तीन घंटा तक रेल परिचालन प्रभावित रहा।
चल रहा है रेल लाइन विस्तारीकरण का कार्य
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
बताया जाता है कि रेल खंड पर तीसरे रेल लाइन विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। रेलवे लाइन विस्तारी करण का कार्य कर रही आरवीएनएल कंपनी ने लाइन के बीच में आने वाले पोल संख्या 190/17 ब्लास्टिंग कराया। इससे पहाड़ के बड़े-बड़े चट्टान के टुकड़े टूट कर अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर रेलवे अफसर पहुंचे। जेसीबी की मदद से रेलवे ट्रैक से सभी चट्टानों को जल्द से जल्द हटाया गया। रेलवे अफसरों ने आरवीएनएल कंपनी के इंजीनियर व कर्मियों को फटकार लगायी। रेलवे लाइन के आसपास पूरी सावधानी से कार्य करने की नसीहत दी।