रामगढ़। हजारीबाग एसपी कार्तिक एस सोमवार को एक्सीडेंट में घायल हो गये हैं। एसपी की गाड़ी एक्सीडेंट हो गयी है। उन्हें मेडिका हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है।

और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
बताया जाता एसपी कार्तिक इनोवा र (JH 02BB 2567) हजारीबाग से रांची जा रहे थे। इसी क्रम में रामगढ़ में एसपी की इनोवा के सामने से आ रही स्कूटी सवार हो बचाने की कोशिश में एक ट्रेलर से जा टकराई। एसपी की इनोवा पर ड्राइवर व दो बॉडीगार्ड भी थे। एसपी के साथ इन तीनों को भी चोट लगी है। ड्राइवर को ज्यादा चोट लगी है। जख्मी ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए रांची में एडमिट कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार मौके पहुंचे। उन्होंने हजारीबाग के एसपी से घटना के बाबत जानकारी ली। हजारीबाग एसपी को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए रांची पहुंचाया। लोकल लोगों का कहना है कि इनोवा कार हजारीबाग से रांची की ओर जा रहा था। रामगढ़ मुर्रामकला के पास क्रॉसिंग में एक स्कूटी रोड क्रॉस कर रहा था। स्कूटी को बचाने के क्रम में इनोवा धक्का मारते हुए सामने जा रही मिनी ट्रक से टकरा गयी।
स्कूटी में एक दंपत्ति के साथ दो बच्चे सवार थे। गया डोभी निवासी स्कूटी चालक सूरज प्रसाद ह को चोट नहीं आयी है। जबकि उनकी पत्नी जॉली पान, बेटे शिव कुमार (नौ) और अंश कुमार (चार) को हल्की चोटें आयी है।