Advertisement
  • बोकारो एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 99.99 परसेंट पूरा 
  • दुमका में एयरपोर्ट निर्माण का काम पूरा 

रांची। झारखंड के दो और शहरों से बहुत जल्द एयर सर्विस की शुरु हो जायेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (रांची) के डयरेक्टर केएल अग्रवाल ने बताया कि दो एयरलाइन कंपनियों एलाइंस एयर और फ्लाईवीक को यह अनुमति दी गई है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: उग्रवाद पर कंट्रोल बेहतर पुलिसिंग का रिजल्ट : CM हेमंत सोरेन

बोकारो एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 99.99 परसेंट तक पूरा हो चुका है। दुमका मेंभी एयरपोर्ट निर्माण का काम पूरा हो चुका है। पिछले साल ही देवघर एयरपोर्ट से उड़ान सेवा की शुरुआत हो चुकी है।

डीजीसीए से लाइसेंस की प्रक्रिया जारी
एएआई रांची के डायरेक्टर केएल अग्रवाल नेबताया कि बीएसएल को डीजीसीए के लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है। राज्य सरकार एंबुलेंस सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करायेगी।हाल ही में एएआई (रांची) ने निर्माणाधीन बोकारो एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। टीम ने बोकारो स्टील प्लांट के अफसरों के साथ एयरपोर्ट परिसर में ही मीटिंग की। बोकारो के डीसी कुलदीप चौधरी से एएआई रांची के निदेशक ने मुलाकात भी की। एयरपोर्ट में सुविधाओं सहित जल्द हवाई सेवा शुरू करने के मसले पर वार्ता हुई।
दुमका और बोकारो से फ्लाइट सर्विस जल्द
केएल अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023 में ही बोकारो व दुमका सेभी हवाई सेवा की शुरुआत कर दी जायेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इसके लिए प्रयासरत है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी दिशा-निर्देश दिये हैं। 16 जून को एएआईकोलकाता रीजनल ऑफिस की टीम बोकारो एयरपोर्ट का दौरा करेगी। सुरक्षा सहित अन्य मानकों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी। झारखंड के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम ने 12 जून को अफसरों के साथ मीटिंग की थी।