- सीनियर अफसर करता था परेशान, रेलवे स्टाफ ने रची साजिश
- चदरा काटने को लेकर हुआ था विवाद
- बुलेट का लालच देकर करवाया हमला
- रेलकर्मी सहित तीन को भेजा जेल
- सुदामडीह पुलिस ने किया मामले का खुलासा।
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के पाथरडीह में रेलवे अफसर मो. मिन्हाज के साथ पाथरडीह सेवन डेज के समीप झरिया- सिंदरी मेन रोड पर12 जनवरी की देर रातहुई मारपीट और लूटकांड का सुदामडीह पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मामले में साजिश रचनेवाले रेलवे स्टाफ समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:Hyderabad:फेमस इंडस्ट्रिलिस्ट वीसी जनार्दन राव को नाती ने चाकू गोद मार डाला
और भी पढ़ें
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
जोरापोखर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर पंकज भूषण ने कहा कि रेल स्टाफ ने ही रेल अफसर के साथ मारपीट की सुपारी दी थी। पुलिस ने कांड में संलिप्त रेलकर्मी और दो क्रिमिनलों को अरेस्ट कर लिया है। अन्य फरार तीन क्रिमिनल भी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने बताया कि रेलवे में चदरा काटने और परेशान करने को लेकर रेलवे कैरेज और वैगन के एक स्टाफ ने ही अपने अफसर पर हमला कराने की सुपारी अपराधियों को दी थी। पुलिस ने कांड में संलिप्त रेलकर्मी कतरास झारकौर निवासी ऋषि मोहन सिंह, नुनूडीह काली मंदिर समीप निवासीरोहन विश्वकर्मा और सुजल गुप्ता को अरेस्ट कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने धनबाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार रोहन के पास से लूट की मोबाइल वन प्लस और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। घटना में शामिल अमन रवानी, सूरज पाठा और सनी पासवान फरार हैं। लूटकांड में संलिप्त तीन अपराधियों का सुदामडीह थाना में ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। तीनो पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। अमन रवानी पर सुदामडीह थाना में सात आपराधिक मामला दर्ज है। सूरज महतो उर्फ पाठा पर चार व सुजल गुप्ता पर दो मामले दर्ज है।
यह है मामला
सिंदरी आरएम फोर निवासी और पाथरडीह रेलवे के कैरेज और वैगन विभाग में सीनीयर सेक्शन इंजीनियर के पोस्ट पर कार्यरत मो. मिन्हाज 12 जनवरी की देर रात काम समाप्त कर सिंदरी अपने आवास लौट रहे थे। पाथरडीह सेवन डेज समीप चार क्रिमिनलों ने अचानक बाइक रोक कर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट कर उनका मोबाइल, पर्स, बाइक की चाबी और एक हजार रुपए बदमाशों ने लूट लिया। सुदामडीह पुलिस ने 15 जनवरी को मामले में अननोन क्रिमिनलों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का मामला दर्ज किया था।
टेक्नीकल इन्विस्टीगेशन से क्रिमिनलों तक पहुंची पुलिस
एसएसपीके निर्देश पर एसडीपीओ सिंदरी के नेतृत्व में पुलिस ने टेक्नीकल सेल की मदद से लूटे गए मोबाइल का सीडीआर निकाला। इसके बाद हजारीबाग मुफ्फसिल पुलिस स्टेशन एरिया के डूमर में रेड कर रोहन विश्वकर्मा के भाई के पास से मोबाइल को जब्त किया। पुलिस ने नुनूडीह से रोहन, सुजल गुप्ता को कस्टडी में लेकर पूछताछ की। पूछताछ करने पर दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
चदरा काटने को लेकर हुआ था विवाद
आरोपियों ने पुलिस बताया कि पाथरडीह शेड में कैरेज और वैगन में कार्यरत रेलवे कर्मी ऋषि मोहन का उनके अफसर मो. मिन्हाज के साथ घटना से पूर्व चदरा काटने को लेकर विवाद हुआ था। ऋषि ने मिन्हाज से बदला लेने के लिए मोहन बाजार के कई आपराधिक मामलों के सजायाफ्ता अमन रवानी से संपर्क किया। ऋषि ने अमन को रेल अधिकारी मिन्हाज के साथ मारपीट करने पर बुलेट देने की सुपारी दी। अमन ने अपने दोस्त रोहन, सुजल, परघाबाद बस्ती के सूरज महतो उर्फ पाठा और सनी पासवान के साथ 12 जनवरी की देर रात रेलवे अफसर पर हमला कर जख्मी कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस रेड में सुदामडीह थाना प्रभारी सूरज कुमार रजक, एसआइ मो. अफरोज, एसआइ जगमोहन बानरा, एएसआइ उमेश लाल राय आदि शामिल थे।