जामताड़ा। पुलिस ने रेलकर्मी से बाइक व कैश लूटकांड का खुलासा कर लिया है। चार क्रिमिनलों को बाइक, मोबाइल फोन, बड़ा चाकू, नकली पिस्टल व नकली रिवॉल्वर के साथ अरेस्ट किया है। पुलिस गिरफ्त में आये क्रिमिनलों में गिरिडीह-ताराटांड़ के नमनियां गांव निवासी मेहफूज आलम व जामताड़ा के नारायणपुर के बिहाजोरी गांव के रुस्तम अंसारी, बंदरचुंआ गांव के चांद अंसारी व जदुडीह गांव के वसीम अंसारी शामिल हैं।
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बुधवार को सदर पुलिस स्टेशन में प्रेस कांफ्रेस में बताया कि रतनोडीह गांव के रेलकर्मी दशरथ हेम्ब्रम 15 वर्षों से जसीडीह से ड्यूटी कर रात में अपने गांव प्रतिदिन लौटते थे। क्रिमिनलों ने रेकी कर घटना का अंजाम दिया था। करमाटांड़ के गुनीडीह जोरिया के समीप छह अक्टूबर की रात 10 बजे नकली रिवॉल्वर व पिस्टल दिखाकर रेलकर्मी से बाइक, कैश और मोबाइल फोन की लूट हुई थी। लूट की घटना के खुलासे के लिए करमाटांड़ थाना प्रभारी रोशन कुमार के नेतृत्व में SIT गठित की गयी।
एसपी ने बताया कि पुलिस को टेक्नीकल टीम की मदद से क्रिमिनलों की पहचान करने में मदद मिली। जदुडीह गांव से वसीम अंसारी को अरेस्ट कर उसके घर से लूटे गये मोबाइल, नकली रिवॉल्वर व पिस्टल व चाकू बरामद किया गया। उसकी निशानदेही पर बिहाजोरी गांव सेरुस्तम अंसारी को लूट की बाइक के साथ पकड़ा गया।एसपी ने कहा कि सभी क्रिमिनलों का क्राइम रिकॉर्ड पता किया जा रहा है।