धनबाद। झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को के रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया। एसोसिशन ने सरकार से अपनी मांगों की अनदेखी को लेकर विरोध जताया गया।
और भी पढ़ें
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि सरकार को इससे पहले भी ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया था।लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हो पाया। इसके बाद आज मजबूरन सरकार के खिलाफ विभिन्न मांगों के साथ एक दिवसीय धरना और विरोध करना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी मांगों के संदर्भ में बताया कि सरकार अविलंब पेट्रोल और डीजल से 22 % वैट घटाकर 17 % करे तथा सभी पेट्रोल पंप ओपन सरकारी बिल का बकाया भुगतान किया जाए।
बायोडीजल के नाम पर डीजल में मिलावट हो रहा है उस पर तत्काल रोक लगाया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार से मांग है कि सभी विषयों पर चर्चा कर समिति बनाया जाए। किन 10 दिन बीत जाने के बावजूद भी सरकार की तरफ से इस दिशा ने कोई भी पहल नही किया गया है। उन्होंने बताया कि आज से झारखंड के विभिन्न जिलों में हर पंप पर कार्यक्रम कर जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। झारखंड में 20 दिसंबर को सभी पेट्रोल पंप को एक दिवसीय बंद कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया जायेगा।