नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका में चल रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गये ग्रुप बी के मैच में इंगलौंड ने इंडिया को 11 रनों से हरा दिया है। 152 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए, इंडिया को 20 ओवरों में 140/5 पर रोक दिया। स्मृति मंधाना ने 52 रनों की पारी खेली, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद 47 रन बनाये। इससे पहले, रेणुका ठाकुर ने पांच विकेट लिए, जिससे इंडिया ने इंग्लैंड को 151/7 पर रोक दिया।
यह भी पढ़ें:Nikki Murder Case: दूसरी शादी करने से निक्की ने किया मना, गुस्साये साहिल ने कर दिया मर्डर
और भी पढ़ें
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
इंडिया ने पहले टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। रेणुका ठाकुर ने पावरप्ले के अंदर क्रमशः डैनी व्याट (0), एलिस कैपसे (3) और सोफी डंकले (10) को आउट किया। इसके बाद उन्होंने अंतिम ओवर में एमी जोन्स (40) और कैथरीन साइवर-ब्रंट (0) को लगातार बडल पर आउट करके इंग्लैंड को 151 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड की तरफ से नैटली ने हाफ सेंचुरी लगाया।
ऋचा घोष का प्रयास काम नहीं आया
टारगेट का पीछ करते हुए इंडिया ने शेफाली वर्मा (8) के रूप में पहला विकेट खोया। जेमिमा और कैप्टन हरमनप्रीत कौर ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके। जेमिमा ने 13 रन तो हरमनप्रीत मात्र चार रन ही बना सकीं। इसके बाद ऋचा घोष के साथ मंधाना ने पार्टनरशीप बनाने की कोशिश की। इस बीच मंधाना अपने अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया। मंधाना (52) के आउट होने के बाद इंडिया की जीत की सारी उम्मीद ऋचा घोष पर आ गई।
अब इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ जीत जरूरी
लास्ट के ओवर में ऋचा ने भरपूर कोशिश की, लेकिन इंडिया जीत नहीं दिला सकीं। इंग्लैंड ने इंडिया को 11 रनों से हरा दिया। ग्लेन को दो विकेट मिले। इस जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। इंडिया का अगला मुकाबला आयरलैंड से होगा। इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आयरलैंड को हराना होगा।