हजारीबाग।एंटी करप्शन विंग (एसीबी) ने मंगलवार को बरकट्ठा पुलिस स्टेशन के एएसआइ उपेंद्र सिंह को मंगलवार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया। एएसआइ उपेंद्र सिंह मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के उद्वंतनगर पुलिस स्टेशन एरिया के पियनिया गांव के रहने वाले हैं।

और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
बरकट्ठा पुलिस स्टेशन के धरहरा गांव निवासी त्रिलोकी प्रसाद ने एएसआइ के खिलाफ घूस मांगने की एसीबी के डिवीजनल ऑफिस हजारीबाग में लिखित कंपलेन किया था। त्रिलोकी प्रसाद के के विरुद्ध बरकट्ठा पुलिस स्टेशन में एक एफआइआर दर्ज था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। वह केस के आइओ एएसआइ उपेंद्र सिंह से मिले तो उन्होंने मदद करने के नाम पर एक लाख रुपये की घूस मांगी। त्रिलोकी प्रसाद बताते रहे कि वे निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया गया है। इसके बावजूद उपेंद्र सिंह नहीं माने। इसके बाद ही एसीबी में कंपलेन कर दी।

एसीबी ने त्रिलोकी प्रसाद की कंपलेन की सत्यापन किया तो मामला सही पाया गया। इसके बाद 13 अप्रैल को एएसआइ के खिलाफ पीसी एक्ट में एसीबी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया। डीएसपी मदन पासवान के नेतृत्व में एसीबी टीम में एएसआइ उपेंद्र सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक से अरेस्ट कर लिया। एसीबी की टीम उपेंद्र के घर की सर्च की है। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी कर घूसखोर एएसआइ को जेल भेज दिया गया है।