गिरिडीह। झारखंड में गिरिडीह जिले के डुमरी ब्लॉक में बीडीओ सहित चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर कीटनाशक खाकर जान देने वाले सुखराम महतो के मामले में कार्रवाई तेज हो गयी है। सुखराम का बॉडी के साथ धरने पर बैठे MLA जयराम महतो BDO पर कार्रवाई करने व मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन मिला है।प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand liquor scam: शिपिज त्रिवेदी की कंपनियों से भी IAS विनय चौबे की वाइफ को प्रत्येक माह मिलता था लाखों रुपये

और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
सुखराम की बॉडी रविवार देर रात डुमरी पहुंचा। जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम और सुदेश महतो की पार्टी आजसू के समर्थक मृतक के परिजनों के साथ धरने पर बैठ गये थे। मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपया मुआवजा, आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

रांची के रिम्स में सुखराम महतो की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। इससे पहले शनिवार को जयराम ने रिम्स जाकर सुखराम के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। सुखराम ने कीटनाशक खाने से पहले एमएलए जयराम महतो को पत्र लिखा था और बीडीओ समेत चार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। सोमवार को जयराम महतो डुमरी पहुंचे और बॉडीके साथ वो भी प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन के दखल और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह से फोन पर हुई बातचीत के बाद प्रदर्शन को खत्म किया गया। जयराम महतो ने कहा कि उनकी मंत्री से फोन पर बात हुई है उन्होने कहा है कि वो अपने स्तर पर मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे, क्योकि इस तरह के मामलों में विभाग के स्तर पर मुआवजा देने की कोई नियम नहीं है। वहीं उन्होने कहा कि आरोपी बीडीओ के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया गया है इसलिए प्रदर्शन को खत्म कर दिया जायेगा। इसके बाद अब सुखराम महतो का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

आरोपी BDO अन्वेषा ओना गई छुट्टी पर
डुमरी में पंचायत सेवक सुखराम महतो की मौत के बाद आक्रोश और तनाव बना हुआ है। परिजनों के साथ जेएलकेएम और आजसू के समर्थक धरने पर बैठे हुए है। डुमरी एमएलएजयराम महतो और आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी भी मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन पर बैठी थी। मामले में आरोपी डुमरी बीडीओ अन्वेषा ओना छुट्टी पर चली गई है। 14 जून से लेकर 20 जून तक वो आकस्मिक अवकाश पर चली गई है। उनकी जगह शशि भूषण वर्मा को डुमरी की जिम्मेदारी दी गई है। एक तरफ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग हो रही है। दूसरी ओर बीडीओ के छुट्टी पर चले जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।
सुखराम महतो ने मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित होकर कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में बीडीओ अन्वेषा ओना, PMAY B.C डुमरी अजय कुमार, राजेगार सेवक, लक्ष्मणटुंडा अनिल कुमार साव और मुखिया पति, बलथरिया प्रमेश्वर नायक के खिलाफ सुखराम के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।