- धनबाद के जावेद पठान की OTT पर एंट्री, दो बड़ी वेब सीरीज में दिखेगा दम
धनबाद (Threesocieties.com Desk): कोयलांचल की धरती से निकलकर मायानगरी में अपनी अलग पहचान बनाने वाले धनबाद के प्रतिभाशाली कलाकार जावेद पठान अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़ा धमाका करने को तैयार हैं। उनकी दो बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज—‘किस्मत का वारिस 2’ और ‘अम्मा’—अगले कुछ दिनों में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर जावेद खासे उत्साहित हैं और धनबाद के कला प्रेमियों के बीच भी गर्व का माहौल है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: बाहुबली से धर्मध्वजवाहक बने बृजेश सिंह! 220 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर के पुनर्विकास में बजाया डमरू
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
जावेद पठान ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ‘किस्मत का वारिस 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है, जो जल्द ही ‘स्टोरी टीवी ऐप’ पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज में उन्हें नेगेटिव लीड रोल निभाने का मौका मिला है, जो उनके अभिनय करियर के लिए एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।
निशांत मलकानी के साथ दिखेगी दमदार जुगलबंदी
‘किस्मत का वारिस 2’ में जावेद पठान टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे निशांत मलकानी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। जावेद ने कहा कि निशांत मलकानी जैसे अनुभवी कलाकार के साथ काम करना उनके लिए किसी अभिनय स्कूल से कम नहीं था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने अभिनय की कई बारीकियां सीखी और अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए काफी मेहनत की। खासकर नेगेटिव लीड रोल को निभाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण भी था और रोमांचक भी। जावेद को पूरा भरोसा है कि दर्शकों को उनका यह नया अवतार बेहद पसंद आएगा।
‘अम्मा’ भी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार
जावेद की दूसरी वेब सीरीज ‘अम्मा’ भी रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज का निर्देशन अश्विनी सारस्वत ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर प्रीतेश कुमार श्रीवास्तव और शादमान खान हैं। यह सीरीज भी जल्द ही स्टोरी टीवी ऐप पर उपलब्ध होगी। जावेद के अनुसार, दोनों वेब सीरीज अगले दो-तीन दिनों में रिलीज हो सकती हैं। उन्होंने अपने दर्शकों, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन लगातार मेहनत और लोगों के प्यार ने उन्हें यहां तक पहुंचाया।
धनबाद के लिए गर्व का क्षण
धनबाद जैसे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। जावेद पठान की सफलता इस बात का प्रमाण है कि झारखंड के कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है सही मंच और अवसर की।स्थानीय कला प्रेमियों का कहना है कि जावेद की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा बनेगी।
कोयलांचल की प्रतिभाएं अब सिर्फ स्थानीय मंचों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। जावेद पठान की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे धनबाद और झारखंड के लिए गर्व की बात है। अब सभी को उनकी वेब सीरीज के रिलीज होने और उनके शानदार प्रदर्शन का इंतजार है।