Dhanbad recovery agent murder case: आरोपी चचेरे भाई पिंटू सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

कोयला राजधानी धनबाद के रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह मर्डर केस में चचेरे भाई पिंटू सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में धनबाद जेल भेज दिया है।

Dhanbad recovery agent murder case: आरोपी चचेरे भाई पिंटू सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह मर्डर केस में चचेरे भाई पिंटू सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में धनबाद जेल भेज दिया है।  

यह भी पढ़ें:Dhanbad: गोल्डन आवर में लोगों की जान बचाने का पुलिस अफसरों को दिया गया ट्रेनिंग
अब सरायढेला पुलिस पिंटू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस विगत सात फरवरी को पिंटू के भाई सिंटू सिंह को अरेस्ट कर जेल भेजी थी।  दोनों उपेंद्र मर्डर केस में नेम्ड आरोपी है।  सिंटू ने पुलिस को दिये गये स्वीकारोक्ति बयान में बताया था कि उपेंद्र की मर्डर अमन सिंह के गुर्गों ने की है। सिंटू ने कहा है कि वह अपने भाई पिंटू सिंह के साथ रिकवरी एजेंट का काम करता है। उसका चचेरा भाई उपेंद्र सिंह यह काम पहले से करता था। शुरुआत में सब साथ काम करते थे, लेकिन बाद में दोनों अलग काम करने लगे। इसी बात को लेकर उपेंद्र व प्रिंस के बीच दुश्मनी हो गई थी। यह बात जब पिंटू को पता चली तो वह प्रिंस के साथ मिलकर काम करने लगा।सिंटू ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में दोनों ने मिलकर उपेंद्र की मर्डर की प्लानिंग की। इसके तहत राजेश चौहान समेत अन्य लोगों के सहयोग से होटल स्काईलार्क के पास उपेंद्र पर गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गया था। इसके बाद उपेंद्र हम दोनों को मारना चाहता था। सिंटू ने बताया कि मर्डर के एक दिन पहले ही पिंटू घर से बाहर चला गया था। मर्डर के दिन पिंटू उपेंद्र की हर गतिविधि की जानकारी शूटरों को दे रहा था। उपेंद्र पर गोली चलाने वाले सभी अमन के शूटर थे। मर्डर के बाद हम दोनों फरार हो गये। सिंटू ने बताया है कि शूटरों का नाम उसे पता नहीं है। प्रिंस, मेजर, आशीष या फिर उसका भाई पिंटू सिंह ही शूटरों को पहचानता है।

फ्लैश बैक
पीके राय कॉलेज के मेन गेट के पास एक फरवरी 2023 की सुबह भूली बाईपास बिनोद बिहारी चौक श्रीराम विहार कॉलोनी निवासी रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गोली मार कर मर्डर कर दी गई थी। वाइफ रूनी सिंह के बयान पर सरायढेला पुलिस स्टेशन में न्यू मटकुरिया कॉलोनी निवासी पिंटू सिंह, सिंटू सिंह, वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान, उसके भाई गोडिवन खान और गोधर कुसुंडा निवासी राजेश चौहान के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी।