धनबाद। पुलिस लाइन में सोमवार को जिले के प्रत्येक थाना से एक पदाधिकारी एवं एक जवान को गोल्डन आवर में घायल का प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाने का प्रशिक्षण दिया गया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad Vinod Singh Murder Case: रामाधीर सिंह को बेल के लिए कपर 28 फरवरी को होगी झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी सह नोडल अफसर रोड सेफ्टी राजेश कुमार ने बताया कि रुरल एसपी रेष्मा रमेशन की उपस्थिति में पुलिस पदाधिकारियों को अग्निकांड, बिजली करंट, सड़क दुर्घटना सहित अन्य दुर्घटनाओं में प्राथमिक उपचार कर घायल व्यक्ति की जान बचाने का प्रशिक्षण दिया गया।उन्होंने कहा कहीं भी घटना होने पर सबसे पहले पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है। इस दौरान गोल्डन आवर में घायलों को मदद कर चिकित्सक या अस्पताल पहुंचाने में कम से कम नुकसान पहुंचे, इसलिए आज यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वहीं किसी दुर्घटना में रेस्क्यू वर्क में शामिल होने के समय अपने को सुरक्षित रखते हुए कैसे रेस्क्यू वर्क करना है, इसका भी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने गुड सेमरिटन के अंतर्गत आम लोगों से सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने की अपील की।इस दौरान ट्रैफिक सार्जेंट मेजर अरुण किशन एवं सभी थाना से एक एक-एक अफसर मौजूद थे।