धनबाद। झरिया पुलिस स्टेशन एरिया के इंदिरा चौक के समीप शनिवार की रात पीडीएस चावल की कालाबाजारी में वर्चस्व को दो गुटों में हिंसक झड़प हो। इस दौरान लाठी, डंडा चले व पत्थरबाजी भी हुई। इस घटना में कई लोग घायल हुए। झरिया शाहनगर निवासी मोहम्मद मुजाउद्दीन व सुराटांड के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई है।
यह भी पढ़ें:धनबाद: डीसी ने की ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा
और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त
मारपीटी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची झरिया पुलिस ने एकक्षतिग्रस्त बाइक जब्त किया है। आरपो है कि बीच सड़क पर सुराटांड़ के युवकों ने मुजाउद्दीन की बाइक को घेरकर गाली गलौज करते हुए मारमीट करने लगे। वह बाइक छोडकर किसी तरह जान बचाकर झरिया पुलिस स्टेशन की ओर भाग निकला।
इसके बाद सुराटांड के युवको ने उनकी बाइक पर पत्थर पटककर बाइक को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते हुए सभी लोग वहां से भाग निकले। मुजाउद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर शाह नगर से चंदनक्यारी एक व्यापारी से पैसा लेने के लिए इंदिरा चौक होकर जा रहे थे।सुराटांड़ निवासी विक्की रवानी कुछ सहयोगियों के साथ इंदिरा चौक के समीप बैठा हुआ था।विक्की रवानी और उनके साथी एकजुट होकर बाइक को रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पास में रखा पैसा भी छीन लिया। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।विक्की रवानी से पहले से भी पैसा को लेकर रंजिश चल रहा था।