धनबाद। जिला दंडाधिकारी सह डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।
यह भी पढ़ें:धनबाद: मारवाड़ी महिला समिति कीआंनद मेला में किंग्स ऑर्गेनिक की दमदार धमक
और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त
बैठक में नरेगा, पीएम आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, दीदी बाड़ी योजना, अमृत सरोवर योजना एवं सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक में कुछ प्रखंडों में आवास निर्माण के तहत लाभुकों को समय पर स्वीकृत आवास निर्माण कार्य की प्रथम किस्त की राशि नहीं मिलने तथा निर्माण कार्य बंद रहने की शिकायत पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से इसका कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करते हुए निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत सभी प्रखंड में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से इस माह के अंत तक पूर्ण प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। कई प्रखंडों में दीदी बाड़ी योजना के तहत स्वीकृत योजना शुरू नहीं किए जाने के कारण उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से इसका कारण पूछा। बैठक में जल संचय हेतु डोभा एवं कुआं, अमृत सरोवर योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।डीसी ने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे खेल मैदान निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान जिन प्रखंड में निर्माण कार्य अधूरे एवं योजना कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, इसका संबंधित पदाधिकारी से कारण पूछा।
बैठक में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, सभी बीडीओ एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।