धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के धनसार पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत नई दिल्ली एलटी स्कूल के समीप बाइक सवार दो क्रिमिनलों लोगों ने गणेश चौहान एक युवक को गोली मार दी। आनन-फानन में जख्मी युवक को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया। एसएनएमएमसीएच में जख्मी का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: R Launch सैलुन व एकेडमी में ब्राइडल मेकअप कंपीटिशन
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अरविंद बिन्हा, थाना प्रभारी राजदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व छानबीन की। पुलिस हॉस्पिटल पहुंचकर जख्मी के व परिजनों से बात की है। बताया जाता है कि गणेश चौहान नामक युवक धनसार एचटी स्कूल के समीप खा-पीकर अपने घर नई दिल्ली कॉलोनी जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके कमर में लगी है। लोकल लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

गणेश चौहान युवक कोलियरी में कोयला काटने का काम करता है। गोली किसने और क्यों चलाई, इस संबंध में स्पष्ट पता नहीं पाया है। पुलिस जांच कर रही है। लोकल लोगों का कहना है कि एलटी स्कूल के एम समीप फुटबॉल ग्राउंड में असामाजिक तत्व बैठकर नशा सेवन करते हैं। इनमें अधिकतर अवैध हथियार से लैस रहते हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि नशे में धुत युवकों के अवैध हथियार से फायरिंग हुई जिससे गणेश को गोली लगी है। वैसे गणेश का भी चाल-चरित्र ठीक नहीं है। आशंका जतायी जा रही है वह कमरे में पिस्टल रखा था जिससे फायर हो गयी हो।