धनबाद। पुलिस ने कोयला राजधानी धनबाद के जीटी रोड पर आर्म्स भी दिखाकर कोलियरी एरिया के वाहनों से डीजल चोरी लूट करने वाले गैंग के दो मेंबर्स अंगद कुमार सोनकर और राजू सोनकर को अरेस्ट किया है। इन क्रिमिनलों का पास से आर्म्स, दो वाहनों पर लदे लगभग 80 लीटर डीजल तेल निकलने के उपकरण दो मोबाइल बरामद किया गया है। डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी।
छपरा: पुलिस वर्दी में आधी रात को चेकिंग के नाम रोक कोलकाता के गोल्ड बिजनसमैन से लूट लिए 20 लाख
और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त
डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को उक्त गैंग के कारनामो की लगातार सूचना मिल रही थी। पुलिस को रविवार की रात सूचना मिली कि इस गैंग के मेंबर उजले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार और बोलेरो पर सवार होकर केंदुआडीह से टुंडी की ओर जा रहे है। सूचना के आधार पर लोहारबरवा के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई। पुलिस ने पीछा कर गैंग के दो क्रिमिनलों को दबोच लिया। तीन क्रिमिनल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
पकड़े गये अंगद कुमार सोनकर और राजू सोनकर के पास से लोडेड पिस्टल भी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान इन्होंने डीजल लूट कांड में अपनी संलिप्ता भी स्वीकार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।