छपरा। बिहार के सारण (छपरा) जिले के गरखा पुलिस स्टेशन एरिया के फुर्सतपुर गांव के पास एनएच 722 पर रविवार की रात में पुलिस की वर्दी में क्रिमिनलों ने कोलकाता के बिजनसमैन से 20 लाख रुपए लूट लिये हैं। क्रिमिनलों बोलेरो पर पुलिस का लोगो और सायरन भी लगा था।
नालंदा: पंचायत समिति सदस्य कैंडिडेट के हसबैंड ने वोटर को लाइसेंसी पिस्तौल से मारी गोली
और भी पढ़ें
- रूस की महिलाएं सबसे खूबसूरत, भारत को मिला तीसरा स्थान; जानें टॉप-20 देशों की लिस्ट
- सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: इमरजेंसी के लिए सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
फुर्सतपुर गांव के पास ओवरटेक कर रोका
कोलकाता का बिजनसमैन निपन दास छपरा में दुकानदारों से रुपए कलेक्शन करने के बाद वापस लौट रहा था। पुलिस का कहना है कि लूटने वाले लोग पुलिस की वर्दी पहनकर आये क्रिमिनल थे। बिजनसमैन ने बताया कि पुलिस की ड्रेस में चार बदमाश फुर्सतपुर गांव के पास एनएच पर बोलेरो खड़ी कर खड़े थे। बोलेरो पर पुलिस का लोगो था एवं सायरन भी लगा हुआ था। जैसे ही बिजनसमैन की कार वहां कुछ आगे बढ़ी कि पुलिस के वेश में बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को चेक करने के लिए रोक लिया। गाड़ी को चेक करने के बहाने उसमें से 20 लाख कैश, बिजनसमैन का मोबाइल एवं गाड़ी की चाबी ले ली।
बिजनसमैन द्वा विरोध किए जाने पर क्रिमिनलों ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए पिस्टल का भय भी दिखाया। इस दौरान वहां पर कुछ अन्य क्रिमिनल सादे लिबास में भी खड़े थे।सीनीयर पुलिस अफसरों से बात करने के बहाने सभी क्रिमिनल मौके भाग निकले। आशंका जताई जा रही है कि इसमें किसी लाइनर की भी प्रमुख भूमिका है। पुलिस लाइनर व क्रिमिनलों की तलाश कर रही है। एसपी संतोष कुमार ने कहा है कि क्रिमिनलों को दबोचने के लिए आसपास के इलाके में सघन छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही क्रिमिनलों को अरेस्ट कर लिया जायेगा।
कोलकाता के गोल्ड बिजनसमैन निपन दास छपरा में विभिन्न दुकानों में दिये गये ज्वेलरी के पैसे की वसूली कर अपनी कार से वापस कोलकाता लौट रहे थे। रात में लौटने में उन्हें काफी देर हो गया। आशंका है कि क्रिमिनलों द्वारा व्यवसायियों का पहले से ही पीछा किया जा रहा था।