Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद टाउन के सरायढेला कैपिटल मॉल में दी जावेद हबीब सैलून खुल रहा है। देश के जाने माने hairstylist  जावेद हबीब अपना प्रीमियम सेंर "दी जावेद हबीब सैलून" का 20 सितंबर को उद्घाटन करेंगे।

ADVERTISEMENT

बिग बाजार के समीप कैपिटल मॉल में स्थित "दी जावेद हबीब सैलून"   खुलने से शहर को कुछ ऐसी सुविधाएँ मिलेगी जो आज के पहले शहर में नहीं थी। जैसे परमानेंट हेयर एक्सटेंशन, परमानेंट आईलैश, इत्यादि। इस सेंटर में दुल्हन को आकर्षित करने के लिए ब्यूटी मेकअप रूम के साथ स्टीम रूम रखा गया है जो की आपस में जुडी हुई है| सेंटर 1200 स्क्वायर फ़ीट में फैला होने के वजह से सारी सुविधाएं दो अलग-अलग हिस्सों में मेल व फिमेल के लिए बांटी गयी है।

जावेद हबीब के सेंटर की खासियत ये होती है की इनके सारे टेकनीशियन प्रशिक्षण प्राप्त होते हैं जो की इसे बेहद खाश बनाती है। यह सेंटरर पुलचरितुदो कंसोर्टियमऔर जावेद हबीब के संयुक्त एग्रीमेंट से आयी है। पुलचरितुदो कंसोर्टियम के मालिक धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह और नागेश्वर सिंह है। धर्मेंद्र सिंह ने बातचीत में बताया की इसके खोलने के मकसद ये है की शहर वासी को अच्छी सुविधा मिले।उन्हें कुछ खाश सर्विस के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।

उन्होंने ये भी बताया की बहुत जल्द हम जावेद हबीब का अकादमी भी खोलने जा रहें हैं जो की बेरोजगारों के लिए कुछ समय के कोर्स के बाद रोजगार मुहैया करायेंगे। आज कल लोगों में अच्छे दिखने की होड़ है और हम उसमे उनकी मदद करेंगे। हम समय-समय पे एक्सहिबिशन का भी आयोजन करेंगे ताकि वैसे लोग जो इस फील्ड में इंटरेस्ट रखते हो उन्हें अपने को बढाने का मौका मिले।