Advertisement

धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन द्वारा मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीसी ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जांच कराते हुए उचित समाधान कराया जायेगा।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, इलिगल कोल माइनिंग, ट्रांसपोर्टिंग व भंडारण के रोकथाम को कई दिशा-निर्देश

जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी, पारिवारिक विवाद, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, कन्यादान योजना का लाभ, रोजगार, स्वास्थ्य, मुआवजा, आर्थिक सहायता, बीपीएल कोटा में नामांकन, राशन कटौती की शिकायत, सरकारी जमीन पर कब्जा, विवाह भवन निर्माण समेत अन्य समस्याओं से अवगत हुए। उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।