Dhanbad: राइस बिजनसमैन के स्टाफ से दिनदहाड़े 3.72 लाख रुपये की लूट

कोयला राजधानी धनबाद में टाउन पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत पॉलिटेक्निक रोड में क्रिमिनलों ने राइस बिजनसैन के स्टाफ से तीन लाख 72 हजार रुपये लूट लिये। बाइक सवार क्रिमिनलों विरोध जताने पर बिजनसमैन के साथ मारपीट करते हुए दिखा कर जान मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की। 

Dhanbad: राइस बिजनसमैन के स्टाफ से दिनदहाड़े 3.72 लाख रुपये की लूट

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में टाउन पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत पॉलिटेक्निक रोड में क्रिमिनलों ने राइस बिजनसैन के स्टाफ से तीन लाख 72 हजार रुपये लूट लिये। बाइक सवार क्रिमिनलों विरोध जताने पर बिजनसमैन के साथ मारपीट करते हुए दिखा कर जान मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की। 

यह भी पढ़ें:Dhanbad: BCCL के स्वतंत्र निदेशक सामने ब्लॉक दो जीएम पर भड़के BJP MLA ढुल्लू महतो
बिजनसमैन आशीष सिंह का स्टाफ गौतम कुमार भागा और जामाडोबा एरिया से तगादा कर बाइक से लौट रहा था। उसके पास 3,72,300 रुपये थे। गौतम जैसे ही पॉलिटेक्निक से आगे बढ़ा बइक सवार क्रिमिनलों उसकी बाइक रुकवा दिया। पिस्टल सटाकर रुपये का बैग छीन लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। लूटपाट के बाद क्रिमिनल बारामुड़ी की ओर भाग निकले। 
गौतम ने अपने मालिक आशीष को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने धनबाद पुलिस स्टेशन की पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही धनबाद थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित से पूछताछ कर कई जगहों पर दबिश दी लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली है।