Advertisement

धनबाद। एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन ने बैंक मोड़ थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर लव कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है। पुलिस लाइन में वोटिंग फॉर पोस्टिंग चल रहे  पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन का नया थाना प्रभारी बनाया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढें: Dhanbad : अनंत श्रीकृष्णा ने AIBE में पायी सफलता, खूब मिल रही है बधाई

बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन के नये इंचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने मंगलवार की दोपहर पदभार संभाल लिया है। प्रवीण ने लव कुमार से चार्ज लिया है। प्रवीण कुमार 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर रहे हैं। प्रमोशन के बाद पुलिस इंस्पेक्टर बने हैं। श्री कुमार, बतौर पुलिस इंस्पेक्टर चाईबासा व गढ़पवा जिला में उग्रवादियों व अपराधियों के खिलाफ बेहतर कार्य कर चुके हैं।

बतौर पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार धनबाद जिला में बरौरा थाना व भूली ओपी प्रभारी रहे हैं। श्री कुमार जिले में कई अपाराधिका कांडों का उदभेदन में अहम भूमिका निभायी है। श्री कुमार वर्तमान एसएसपी व डीआईजी के साथ पहले भी कार्य कर चुके हैं। पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को सीनीयर अफसरों का भरोसेमंद अफसरों में गिनती होती है।