- मास्क व सोशल डिस्टैंसिंग का उल्लंघन पकड़ाया
- डीसी के एक्शन से दुकानदारों में हड़कंप
धनबाद। डीसी उमाशंकर सिंह ने शुक्रवार को बैंक मोड़, पुराना बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी निर्देशों मास्क पहनने और सोशल डिस्टैंसिंग के नियम का उल्लंघन पकड़ा गया। डीसी के निर्देश पर चार दुकानों को सील कर दिया गया।

और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
वैश्विक माहमारी कोविड-19 की फैलाव रोकने के लिए व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुकान इत्यादि को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये गये हैं। दुकानदारों को दुकान में ग्राहकों के बीच शारीरिक दूरी का पालन करने, दुकान में अधिक ग्राहकों की भीड़ नहीं लगाने, दुकानदार, ग्राहक सहित सभी कर्मचारियों को मास्क लगाने, नियमित अंतराल पर दुकान को सैनिटाइज करने सहित अन्य निर्देश शामिल थे। जिला प्रशासन को उक्त दिशा निर्देशों का उल्लंघन होने की सूचना मिल रही थी।

डीसी उमा शंकर सिंह, एसी श्याम नारायण राम, एसडीएम राज महेश्वरम ने आज बैंक मोड़, पुराना बाजार में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में बैंक मोड़ श्रीराम प्लाजा स्थित राय्यन मोबाइल, पुराना बाजार में सावरमल रामअवतार तथा अप्सरा, दोनों गारमेंट्स की दुकान, तथा नेशनल क्रोकरी में उपरोक्त सभी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया।निर्देशों का उल्लंघन करने पर डीसी के निर्देश पर चारों दुकानों को सील कर दिया गया।डीसी ने दुकान में बैगर मास्क पहने व सोशल डिस्टांसिंग का पालन नहीं करते ग्राहक और कर्मचारी को पकड़ा। दुकानदारों से पूछताछ की गई। प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। डीसी की कार्रवाई से पुराना बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।औचक निरीक्षण के दौरान डीएमसी के ईई मोहम्मद अनीश, सिटी मैनेजर शब्बीर आलम, रणधीर कुमार भी शामिल थे।