- चाउमिन विक्रेता विक्की ने कहा नावाडीह के कोयला व्यवसायी सत्यनाराण सिन्हा ने धोखाधड़ी की
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में कोल बिजनस में में जीएसटी चोरी के लिए शेल कंपनियां चलायी जा रही है। सेल्स टैक्स ने इसका खुलासा किया है। सेल्स टैक्स की ओर से हीरापुर हटिया में ठेले पर चाउमिन बेचने वाले पर लगभग 16 करोड़ रुपये बिजनस में जीएसटी चोरी का FIR धनसार पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। कानूनी शिकंजे में फंसने के बाद से चाउमिन विक्रेता तोते की तरह जीएसटी चोरी का राज खोल रहा है। वह खुद को कोयला व्यवसायियों द्वारा ठगी का शिकार बता रहा है।
सेल्स टैक्स अफसर अफसाना खानम ने दुहाटांड़ के नारायणी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विक्की बनर्जी के खिलाफ जीएसटी कर चोरी करने की एफआइआर धनसार पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी है। प्रोपराइटर विक्की के नाम पर सर्वश्री नारायणी ट्रेडर्स कंपनी दुहाटांड़ में चल रही थी। इसमें 15 करोड़ 90 लाख 22 हजार 138 रुपये के कोयले का बिजनस किया गया। लेकिन जीएसटी का डिटेल नहीं दिया गया। ना ही गवर्नमेंट टैक्स दिया गया। छानबीन में पता चला कि इस नाम की कोई कंपनी यहां नहीं है।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
प्रोपराइटर विक्की का कहना है कि वह बेकसूर है। उसके कागजात को धनबाद नावाडीह के सत्यनारायण सिन्हा ने धोखे से लेकर धोखाधड़ी की है। विक्की हीरापुर हटिया में ठेले पर चाउमिन बेचता है। उसका कहना है कि कुछ दिन पूर्व नावाडीह धनबाद के सत्यनारायण मेरे पास आये और बोले कि ये नाम की एक कंपनी है। इसमें तुम्हें जोड़ेंगे। कंपनी से तुम्हें हर महीने दस हजार कमीशन मिलेगा। उन्होंने कंपनी में जोडऩे के लिए मुझसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और मेरे नाम से मोबाइल सिम ले गया। इसके बाद मुझे वह कई माह तक कमीशन के नाम पर दस हजार देने लगा। बीच-बीच में वह मुझसे कमीशन आने के नाम पर मुझसे चेक पर हस्ताक्षर करवाता था।