धनबाद। झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन बुधवार को जेएमएम एमएलए सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के टाटा सिजुआ स्थित आवास पर पहुंचे। सीएम एमएलए के पुत्र दिवाकर महतो की शादी के रिशेप्शन पार्टी में नव दम्पति को आशीर्वाद दिया।
बिहार: पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग, ग्रामीण कार्य विभाग के कई कागजात राख
और भी पढ़ें
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां

सीएम के साथ शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन भी श्री महतो के आवास पहुंचकर नव दम्पति को आशीर्वाद दिया। नवदंपति को आशीर्वाद देने के बाद पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचवाया। सीएम लगभग 30 मिनट कार्यक्रम स्थल पर रुके। मथुरा प्रसाद महतो व दिनेश महतो ने सीएम को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

सीएम की यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। डीसी संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, रूरल एसपी रिष्मा रमेशन, बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू , डीएसपी अमर सहित आस पास के थाना के पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात थी। सीएम ने इस दौरान मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाये रखा। नव दम्पति को आशीर्वाद देकर सीएम रांची लातेहार के लिये प्रस्थान कर गये।लातेहार में वह एक्स मिनिस्टर वैद्यनाथ राम के आवास पर आयोजित समारोह में गये थे।

मांडू एमएलए जय प्रकाश पटेल, धनबाद एमएलए राज सिन्हा, कांग्रेस एमएलए पूर्णिमा सिंह, बेरमो एमएलए अनुप सिंह, एक्स मिनिस्टर जलेश्वर महतो, मन्नान मल्लिक, एक्स एमएलए आनंद महतो आदि समेत अन्य गणमान्य लोग पहुंच नव दम्पति को आशीर्वाद दिया।

जेएमएम महासचिव बिनोद पांडेय, जिला अध्यक्ष रमेश टुड्डू, अमितेष सहाय, बिल्डर राजेश सिंह, युवा बिजनसमैन कुमार हर्ष, डीएम पब्लिक स्कूल के एमडी मनोज कुमार, टिस्को जीएम,बीसीसीएल के कई जीएम समेत अन्य लोग सिजुआ पहुंच वर-वधु को आशीर्वाद दिया।