Advertisement
  • संकेत के खिलाफ बीसीसीएल के रिटायर्ड डीटी अनुप्रिया को भगाने का है आरोप
  • कोलकाता में दर्ज है है मामला
  • संकेत पर आरोप को गलत बता अनुप्रिया ने पुलिस अफसरों को किया है फोन

धनबाद। बीसीसीएल के रिटायर्ड डीटी डीसी झा की पुत्री अनुप्रिया को कोलकाता से धनबाद लानेवाले दोस्त विजनसमैन संकेत कृष्णानी की जानमाल को खतरा है। संकेत ने अपनी मर्डर की आशंका जताते हुए बोकारो डीआइजी को पत्र लिखकर जानमाल की गुहार लगाई है। बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन एरिया के निवासी संकेत कृष्णानी ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से डीआइजी को लेटर भेजा है।

ADVERTISEMENT

संकेत ने लेटर में आरोप लगाया गया है कि लालबाबू सिंह, उनके भाई कुंभनाथ सिंह तथा डीएसपी मुकेश कुमार ने उसके फैमिली मेंबर को मानसिक रूप से काफी प्रताडि़त किया है। लालबाबू व कुंभनाथ सिंह ने शूटर मंगवाकर उसकी मर्डर करवा देने की धमकी भी दी है।संकेत ने डीआइजी को कंपलेन कर बताया है कि पिछले कुछ दिनों से लालबाबू सिंह और उनके भाई कुंभनाथ सिंह अपने कुछ लोगों के साथ उसके बीमार पिता तथा भाई को रास्ते में रोककर गालियां देते हैं।और धमकाते हैं कि अनुप्रिया मिश्रा जिसे तुमलोग कोलकाता से भगाकर लाए हो। उसे मेरे हवाले कर दो। वरना शूटर बुलाकर पूरे परिवार को जान से मार देंगे। 
एफआइआर कोलकाता में दर्ज है तो डीएसपी मुकेश कुमार क्यों कर रहे हैं ओवर एक्शन
कंपलेन में कहा गया है कि डीएसपी (लॉ एंड आर्डर) मुकेश कुमार ने उनके बूढ़े व बीमार पिता और भाई को रात भर पुलिस स्टेशन में बैठाकर रखा। गालियां देते हुए प्रताडि़त किया। यहां तक की बीमार पिता को दवा तक मंगवा कर खाने नहीं दिया। डीएसपी के खिलाफ किसी दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। डीएसपी के खिलाफ सीएम व डीजीपी को भी कंपलेन की गयी है। सवाल उठ रहा है कि कोलकाता में केस दर्ज है। लेकिन धनबाद के डीएसपी मुकेश कुमार मामले में क्यों ओवर एक्शन कर रहे हैं। 

कोलकाता कोर्ट में बयान दर्ज करायेगी अनुप्रिया

अपने हसबैंड कुणाल मिश्रा की ओर से संकेत कृष्णानी के खिलाफ कोलकाता में दर्ज किडनैपिंग के मामले में अनुप्रिया मिश्रा कोलकाता कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने की तैयारी में है। अनुप्रिया ने कोलकाता के डीसीपी को फोन कर अपनी परेशानी सुनाया है। अनुप्रिया कोलकाता में एडवोकेट से भी बात कर चुकी है। अनुप्रिया का कहना है कि मामले में संकेत कहीं से दोषी नहीं है। उसे साजिश के तहत फंसाया व बदनाम किया जा रहा है। धनबाद पुलिस को अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। इस कारण पुलिस कोई जांच शुरू नहीं हो पाई है। अनुप्रिया ने 22 जुलाई को एसएसपी से मिलकर अपने पिता डीसी झा, एलबी सिंह व कुंभनाथ सिंह के खिलाफ मौखिक कंपलेन की थी। एसएसपी ने उसे लिखित कंपलेन करने के लिए कहा था। अनुप्रिया का कहना है कि वह पहले अपने दोनों बच्चों व खुद की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी। इसके बाद धनबाद पुलिस को भी लिखित कंपलेन करेगी।

अनुप्रिया लगा रहीं बेबुनियाद आरोप, मामले से कोई मतलब नहीं: एलबी सिंह

देवप्रभा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी एलबी सिंह ने कहा है कि मामले में उनका और उनके भाई कुंभनाथ सिंह का कोई वास्ता नहीं है। बीसीसीएल में डीटी होने के कारण डीसी झा से सेवाकाल के दौरान उनका पेशेवर संबंध जरूर था। लेकिन उनके रिटायरमेंट के बाद अब पर्व-त्योहार पर ही बधाई और अभिवादन का आदान-प्रदान होता है। इससे ज्यादा उनसे कोई मतलब नहीं। हम तो अनुप्रिया या उनके किसी सहयोगी को जानते-पहचानते भी नहीं है। अनुप्रिया ने जो भी आरोप लगाया है सब बुनियाद और मनगढ़ंत हैं। लग रहा है कि वह किसी के प्रेशर में मुझ पर और मेरे भाई पर झूठा आरोप लगा रही हैं।