धनबाद। झरिया-सिंदरी मेन रोड के इंदिरा चौक के समीप जमशेदपुर से धनबाद आ रही हाइ स्पीड शिव पार्वती अनकंट्रोल होने के बाद वहां खड़ी जीप व ऑटो में जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। ऑटो पाथरडीह से धनबाद जा रही थी। मौके पर पहंचे लोकल लोगों ने बस में सवार पैसेंजर्स को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। एक बच्चा समेत सभी घायलों को झरिया के एक नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया।

और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
धनबाद: भौंरा में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, टेंशन
गंभीर रूप से घायल जीप और ऑटो ड्राइवर को भी हॉस्पिटल भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त शंकर-पार्वती एसी बस में लगभग डेढ़ दर्जन पैसेंजर बस जमशेदपुर से चली थी। बस धनबाद के रास्ते वाया देवघर भागलपुर जाने वाली थी। बस पलटते ही उसमें सवार पैसेंजर्स में कोहराम मच गया। बस ड्राइवर, कंडक्टर व खलासी भाग निकले। मौके पर पहुंचे झरिया थानेदार पंकज कुमार झा ने लोकल लोगों की मदद से बस का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकलवाया। सभी को एंबुलेंस से सभी को झरिया के प्रसाद नर्सिंग होम और लाइफलाइन हॉस्पिटल भेजा गया।

नशे में था चालक और कंडक्टर
जख्मी यात्री होश में थे. बस पलटने के कारण एक टेंपो भी चपेट में आ गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा. बस की चपेट जीप चालक भी चोटिल हुआ है. बस के एक घायल पैसेंजर ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर शराब के नशे में थे। ड्राइवर हाइ स्पीड से बस चला रहा था। झरिया इंदिरा चौक मोड़ के पास टर्निंग लेने में संतुलन खो दिया और बस पलट गई। ड्राइवर को पहले ही स्पीड कम करने को कहा जा रहा था। हालांकि वह टाइम पकड़ने की बात कह कर स्पीड से चला रहा था।