पटना। बीजेपी से बगावत कर सारण से निर्दलीय एमएलसी चुनाव जीतने वाले सच्चिदानंद राय ने शुक्रवार को जेडीयू के नेशनल प्रसिडेंट ललन सिंह से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात के बाद अब बिहार में पॉलिटिकल अटकलें तेज हो गयी हैं। कहा जा रहा है कि राय जेडीयू का दामन थाम सकते हैं।
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
सच्चिदानंद राय की ललन सिंह से मुलाकात के सियासी मायने हैं। इन दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान जदयू नेता हर्षवर्धन भी मौजूद थे. इन तीनों की फोटो भी सामने आ चुकी हैं। ललन सिंह से सच्चिदानंद राय की मुलाकात को इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा सकता है। क्योंकि लगातार जदयू की नजर हाल में विधान परिषद का चुनाव जीतने वाले निर्दलीय एमएलसी पर गड़ी हुई है। क्योंकि पिछले दिनों ही निर्दलीय एमएलएसी अशोक यादव व महेश्वर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। दोनों आरजेडी से बगावात कर निर्दलीय एमएलसी चुनाव जीते हैं। अशोक यादव एक्स एमएलए राजबल्लब यादव के भतीजे हैं। दो दिन पहले ही जगदानंद सिंह के बेटे को भी ललन सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलायी है।
जदयू विधान परिषद में अपनी स्थिति को हरहाल में मजबूत रखना चाहता है। विधान सभा में नंबर तीन पार्टी बन चुकी जदयू परिषद में नंबर दो बनने की किसी संभावना को खत्म कर देना चाहती है। ऐसे में सच्चिदानंद राय का ललन सिंह से मुलाकात व दो अन्य निर्दलीय एमएलसी का सीएम से मुलाकात को उनके जेडीयू में आने की संभावना को और मजबूत कर रहा है। ललन सिंह से मुलाकात के बाद सच्चिदानंद राय ने कहा है कि वह अपने राजनीतिक भविष्य के साथ-साथ सारण के विकास के मसले को लेकर ललन सिंह से मिले हैं। ललन सिंह सत्ताधारी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लिहाजा उनसे मुलाकात का मकसद सारण का विकास है।