Advertisement

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने रविवार को पांच नए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: झरिया में मारवाड़ी युवा मंच ने मनाया “आनंद सबके लिए” उत्सव, जरूरतमंदों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां

ADVERTISEMENT

नयी सूची के अनुसार, चैनपुर से बाल गोविंद बिंद, सुगौली से मनोज सहनी, बिहपुर से अर्पणा कुमारी मंडल, कटिहार से सौरभ अग्रवाल, केसरिया से वरुण विजय को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इससे पहले वीआईपी ने छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिनमें औराई से भोगेन्द्र सहनी, बरुराज से राकेश कुमार, गौड़ाबौराम से संतोष सहनी, दरभंगा शहरी से उमेश सहनी, कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती और आलमनगर से नवीन निषाद शामिल हैं। इस तरह वीआईपी अब तक कुल 11 प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है।
वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गौराबौराम सीट को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि यह सीट इंडिया गठबंधन की ओर से वीआईपी को दी गयी है। इसलिए राजद इस सीट से कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। गौड़ाबौराम से वीआईपी सुप्रीमो मुकेस सहनी के छोटे भाई संतोष सहनी मैदान में हैं।