- टाउन में चलने वाली डीजल चालित नगर सेवा की बस व प्राइेवट आटो के परिचालन पर एक अप्रैल से पूरी तरह रोक
- 31 मार्च तक सभी आटो व बसों को सीएनजी में बदलने का था अल्टीमेटम
पटना। बिहार की राजधानी के प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए शहर में चलने वाली डीजल चालित नगर सेवा की बस व निजी आटो के परिचालन पर एक अप्रैल शुक्रवार से पूरी तरह रोक लगा दी जायेगी। 31 मार्च तक सभी आटो व बसों को सीएनजी में बदलने का अल्टीमेटम दिया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश: BHU में स्टूडेंट्स के दो गुटों में भिड़त, पथराव, बवाल, कई पुलिस स्टेशन की पुलिस ने संभाला मोर्चा
अभी भी 12 हजार से अधिक डीजल चालित आटो राजधानी की सड़कों पर धुंआ उगल रही हैं। स्टेट गवर्नमेंट की ओर से डीजल चालित आटो व बसों को सीएनजी में बदलने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इसके बावजूद अभी तक आधे से अधिक आटो को सीएनजी में नहीं बदला गया है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से एक अप्रैल से सख्ती शुरू कर दी जायेगी। डीजल से चलने वाली आटो मिली तो उन्हें जब्त कर लिया जायेगा।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
पटना में सीएनजी से चलने वाली गाड़ियां
सीएनजी आटो - 14,000
पेट्रोल से सीएनजी - 3,000
सीएनजी चार पहिया वाहन - 6,000
बाहरी गाड़ियां - 4,000
सीएनजी से चलने वाली बसें - 100
डीजल व पेट्रोल से चलने वाले आटो
डीजल चालित आटो - 12000
पेट्राल चालित आटो - 8000
नगर सेवा की बसें - 100
पथ परिवहन की बसें - 30
टाउन एरिया में हैं 17 सीएनजी पंप
बेली रोड - 04
दीघा में - 01
बहादुरपुर - 01
पहाड़ी - 01
दीदारगंज - 01
टोलटैक्स - 01