Advertisement

पटना। लालू बिना चालू ई बिहार ना होई के बाद अब तेजस्वी के बिना सरकार ना चली भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने गाया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: बादशाहीबाग नदी में अचानक आई बाढ़, ट्रैक्टर के साथ बहा ड्राइवर, बहादुरी से बची जान (देखें Video)

तेजस्वी के बिना सरकार ना चली'

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद एक भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव का गाना तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने का बोल है कि तेजस्वी के बिना सरकार ना चली। अनुपमा यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान यह गीत गाया है। इस गाने में दिल्ली से लेकर बिहार की बात हो रही है। भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने अपने फेसबुक पेज पर इस गाने को अपलोड किया है। गाने में बताया गया है कि जइसे पेट्रोल के बिना कार ना चली, तेजस्वी के बिना सरकार ना चली...।
अनुपमा यादव ने जो वीडियो पोस्ट किया है उससे इतना साफ है कि कार्यक्रम का आयोजन आरजेडी लीडर की ओर से किया गया है। लेकिन ये वीडियो कहां का है इसका उल्लेख नहीं किया गया है। इस गाने को आरजेडी समर्थकों द्वारा खूब शेयर भी किया जा रहा है।

खेसारी लाल यादव ने गया था लालू बिना चालू ई बिहार ना होई

बिहार में इससे पहले अक्सर आरजेडी समर्थकों द्वारा लालू बिना चालू ई बिहार ना होई गाना बजाया जाता रहा है। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इस गाने को गया था। यह खूब वायरल हुआ था।