बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में गुरुवार को आरएमएचपी डिपार्टमेंट एक्सीडेंट में सीनीयर ऑपरेटर लालजी रजवार (53) की मौत हो गयी है। लालजी हरला पुलिस स्टेशन एरिया के सेक्टर नौ के निवासी थे। वह मूलत:रानीपोखर गांव में के रहने वाले थे। 

ADVERTISEMENT

57 देशों में पहुंचा ओमिक्रॉन, WHO कहा- हॉस्पीटल्स में बढ़ेगी पेसेंट की संख्या

बीएसएल की सीनीयर ऑपरेटर लालजी फस्ट शिफ्ट की ड्यूटी में दिन के डेढ़ बजे टि0पलर एरियर में कपलिंग को जोड़ने का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक वैगन की चपेट में आ गये। आनन-फानन में उन्हें पहले प्लांट मेडिकल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर्स ने उन्हें बीजीएच रेफर कर दिया। लेकिन इससे पूर्व ही उनकी मौत हो चुकी थी। मैनेजमेंट ने मृतक के आश्रित को कंपनी में स्थायी रुप से नियोजन देने के साथ मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। 

Evening news diary-9 December: हर्ष फायरिंग, पुलिसकर्मियों की बस एक्सीडेंट, डिक्की से 4.50 लाख रुपये उड़ाये, शराब पकड़ाया, चोरी ,अन्य

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 30 नवंबर को बीएसएल के एसमएस-दो सीसीएस विभाग में आपरेटिव के पद पर कार्यरत योगेन्द्र कुमार की बी शिफ्ट की ड्यूटी के दौरान क्रेन हादसे में मौत हो गयी थी। इसके बाद मैनेजमेंट ने सुरक्षा मानकों को बेहतर करने के लिए एक विशेष कमेटी बनाई थी। लेकिन इसी बीच फिर से आरएमएचपी विभाग में हादसा होने से कंपनी की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।