पीएम ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए इस बच्चे को अपना स्पेशल फ्रैंड बताया.
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक मासूम बच्चे के साथ अपनी फोटो शेयर की है. पीएम ने फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ‘एक बहुत स्पेशल फ्रैंड उनसे संसद में मिलने आया.‘ हालांकि इस मासूम बच्चे के बारे में उन्होंने कुछ जानकारी नहीं दी है.' पीएम की गोद में उनका यह खास मित्र काफी खुश नजर आ रहा है. फोटो में मेज पर कुछ चॉकलेट्स भी रखी हुई है.

फोटो में पीएमअपने प्यारे और मासूम मित्र के साथ खेलते नजर आ रहे हैं.इस फोटो को पीएम के फॉलोअर्स काफी पसंद कर रहे हैं.पीएम ने बच्चे के साथ खेलते हुए अपनी दो फोटो शेयर की है.बच्चा कौन है, इसकी डिटेल पीएम ने साझा नहीं की है.पीएम मोदी पहले भी विदेश दौरों पर बच्चों के साथ अपनी फोटो शेयर करते रहे हैं. पीएम कई बार सार्वजनिक कार्यक्रम में भी सिक्युरिटी घेरे से बाहर निकलकर अपने नन्हे प्रशंसकों से मिलते रहे हैं.