मुंबई: चिलचिलाती गर्मी में दिखा 'नागिन' का कूल अंदाज, मौनी रॉय का बिकिनी लुक वायरल

मुंबई: टीवी की सबसे पॉपुलर नागिन का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय का बॉलीवुड डेब्यू भी हिट रहा. अपने डेब्यू के बाद कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही मौनी इन दिनों रिलेक्स मोड हैं. मौनी इन दिनों गर्मियों का मजा ले रहा हैं और इसके लिए वो स्विमिंग कर रही हैं. मौनी ने अपने इंस्टाग्राम में अपना एक वीडियो और व्हाइट मुंबई: बिकिनी फोटोज शेयर किए हैं. मौनी के इंस्टाग्राम पर 7.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.मौनी ने वहाइट बिकिनी में पूल के अंदर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि गर्मी को एंजॉय करने का सबसे अच्छा तरीका है पानी में ज्यादा से ज्यादा समय बिताना.मौनी के इस वीडियो को अबतक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा होने के साथ ही बॉलीवुड की डिमांडिंग एक्ट्रेस भी हो गई हैं. मौनी रॉय ने फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. एकता कपूर के सीरियल 'नागिन' से मौनी रॉय ने टीवी पर अपनी पहचान बनाई. सीरियल के हीट होने के बाद अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में काम किया.