Jharkhand BPO Summit 2019: झारखंड में तेजी से हो रहा निवेश: सीएम

Advertisement

  • रांची,जमशेदपुर, धनबाद, देवघर तथा बोकारो में होगी एसटीपीआइ की स्थापना
रांची:

सीएम रघुवर दास ने कहा है कि वर्ष 2014 तक राज्य में एकमात्र नीति बनी थी.उनकी सरकार ने साढ़े चार वर्षों में 18 नई नीतियां बनाईं, जिनमें बीपीओ नीति भी शामिल है.इससे न केवल 72 हजार लोगों को रोजगार मिला है,बल्कि अच्छा खासा निवेश भी हुआ है.उन्होंने कहा कि सरकार की अच्छी नीयत,नीति और पारदर्शिता से ही यह संभव हो सका है. सीएम गुरुवार को धुर्वा ज्यूडिशियल अकादमी में आयोजित झारखंड बीपीओ समिट-2019 में एक साथ 16 बीपीओ कंपनियों का ऑनलाइन शुभारंभ किया.सीएम की मौजूदगी में 13 कंपनियों के साथ एग्रीमेंट हुआ.इनमें सात बीपीओ/बीपीएम तथा छह स्टार्टअप कंपनियां शामिल हैं.स्टेट गर्वमेंट की की ओर से आइटी डायरेक्टर उमेश साह तथा विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने एग्करीमेंट पर साइन किया.इससे राज्य के साढ़े पंद्रह हजार हजार युवाओं के रोजगार मिलेगा. कार्यक्रम के बाद उन्होंने कंपनियों के साथ अलग से बैठक भी की. सीएम ने कहा कि सबसे अधिक निवेश टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटो कंपोनेंट तथा कृषि क्षेत्र में हो रहे हैं. पावर सेक्टर में भी तीन मेगा पावर प्लांट का निर्माण 45,000 करोड़ की लागत से हो रहा है. 107 पुरानी बंद पड़ी इकाइयों को फिर से चालू किया जा रहा है. आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की बंद इकाइयों को भी पुनर्जीवित किया गया है, जिससे वहां काम करने वालों की संख्या 28 हजार से बढ़कर एक लाख हो गई है.। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने तथा भारत को आर्थिक रूप से सुपर पावर बनाने में झारखंड की भी बड़ी भूमिका होगी.सीएम उपस्थित विभिन्न कंपनियों से अधिक से अधिक निवेश का आह्वान करते हुए बताया कि झारखंड के लोग काफी सरल,मेहनतकश,अनुशासित और ईमानदार है.यहां का मौसम भी बेंगलुरू और हैदराबाद से कम नहीं है.सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हुई है.अब उग्रवाद अंतिम सांसें गिन रहा है.उन्होंने इन्वेस्टमेंट के लिए सिंगल विंडो की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि वे स्वयं इसकी मॉनीटरिंग करेंगे तथा उनके साथ बैठकें करेंगे. एआइआइ सरकार की प्राथमिकता सीएम ने कहा कि एआइआइ (एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री और सूचना प्रौद्योगिकी) राज्य सरकार की प्राथमिकता है.राज्य से बेरोजगारी दूर करना तथा हर हाथ को हुनर और काम देना सरकार का लक्ष्य है.उन्होंने ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में झारखंड के 29वें से चौथे स्थान पर पहुंचने तथा श्रम सुधारों में पहले स्थान पर होने को भी बड़ी उपलब्धि बताई.उन्होंने कहा कि आइटी के उपयोग से राज्य में दलाली खत्म हुई है तथा सरकार और जनता के बीच दूरी घटी है.सीएम ने श्रम कानून में एक और संशोधन होने के बाद अब महिलाएं 24 घंटे अर्थात रात वाले शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी. इससे संबंधित संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा गया है. स्किल डवलपमेंट से 20 लाख लोगों को रोजगार मिला:वर्णवाल सीएम के प्रिंसिपल सेकरेटरी सुनील वर्णवाल ने कहा कि स्किल डवलपमेंट कराकर 20 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है.उन्होंने इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, आइटी, बीपीओ, ईएसडीएम तथा स्टार्टअप पालिसियों की जानकारी देते हुए निवेशकों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया. सूचना तकनीक विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने बीपीओ के लिए राज्य सरकार से मिलनेवाली इंसेंटिव की जानकारी दी. रांची में आइटी पार्क शीघ्र:ओंकार राय साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के डायेर्कटर ओमकार राय ने कहा कि झारखंड की बीपीओ पॉलिसी पूरे देश में सबसे बेहतर है. रांची के धुर्वा में आइटी पार्क के लिए तेजी से काम हो रहा है. रांची के अलावा जमशेदपुर, धनबाद, देवघर तथा बोकारो में एसटीपीआइ की स्थापना हो रही है. नैसकॉम झारखंड में निवेश करेगा का नैसकॉम के वाइस प्रेसीडेंट परेश देवगांवकर ने झारखंड में निवेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेलीकॉम सर्विस तथा गवर्नमेंट सपोर्ट को बेहतर बताते हुए झारखंड में निवेश की इच्छा जताई. बीपीओ का शुभारंभ निंबस, कान्सेंट्रिक्स, रूट मोबाइल, स्पैरो साफ्टेक, आयरिश क्रेस्टो, डेक्कन सर्विसेज, आइसन, मैगनम ग्राफ, लक्ष्य टेक्नोलॉजी वैरयो मैनेजमेंट, आइटीसेक, एसएम सपोर्ट, ओएमबीएसी, एप्टेड तथा माइका. एग्रीमेंट बीपीओ:स्पार्टा टेलीकॉम,फाइवस्पलैश,आयुदा साल्यूशन,निंबस एडकॉम,बेसिक फस्र्ट,अखिलज्ञा टेक्नोलॉजी, एजुइंफोहब. स्टार्ट अप:इमाई स्टार्टअप, वरहद कैपिटल, वेंचर कैटेलिस्ट, स्टार्टिंग अप विद रविरंजन,जोहो कारपोरेशन तथा टोटल स्टार्ट.राज्य में इतनी बड़ी संख्या में बीपीओ खुलने से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा.राज्य में बीपीओ की स्थापना के लिए जिन कंपनियों ने करार किया,उनमें फाइवस्प्लैश,स्पार्टा टेलीकॉम,आयुदा,निंबस,बेसिक फर्स्ट,अखिल टेक्नोलॉजी तथा एडु इन्फो हब शामिल हैं.अन्य कंपनियों में ईएमआइ स्टार्टअप,वरहद कैपिटल,वेंचर कैटेलिस्ट,स्टार्टअप विथ रविरंजन,जोहो तथा टोटल स्टार्ट डेवलपर शामिल हैं.