Advertisement
लखनऊ। उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट ने शनिवार रात 10 डीएम सहित 14 आइएएस अफसरों के ट्रांसफर किये हैं। सात डीएम दूसरे जिलों में फिर से जिलाधिकारी बनाया गया है। हरदोई, बाराबंकी, मीरजापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही व संतकबीरनगर में नये डीएम की पोस्टिंग की गयी है।
यह भी पढ़ें:धनबाद: पुलिस का विशेष छापामारी अभियान, 267 टन कच्चा कोयला जब्त,दो अरेस्ट
राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त बनाया गया है। झांसी के मंडलायुक्त संजय गोयल  21 सितंबर के बाद अपने मूल असम-मेघालय काडर में वापस चले जायेंगे। बाराबंकी के डीएम आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त बना दिया है। आवास आयुक्त के पद पर लंबे समय से तैनात अजय चौहान को अब लोक निर्माण विभाग में सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। 
नाम-  वर्तमान पोस्टिंग-  नयी पोस्टिंग
डा. आदर्श सिंह-डीएम बाराबंकी-प्रभारी आयुक्त झांसी मंडल
मंगला प्रसाद सिंह-डीएम गाजीपुर-डीएम हरदोई
अविनाश कुमार-डीएम हरदोई-डीएम बाराबंकी
दिव्या मित्तल-डीएम संतकबीरनगर-डीएम मीरजापुर
आर्यका अखौरी-डीएम भदोही-डीएम गाजीपुर
नवनीत सिंह चहल-डीएम मथुरा-डीएम आगरा
ईशा दुहन-उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण-डीएम चंदौली
पुलकित खरे-डीएम पीलीभीत-डीएम मथुरा
प्रवीन कुमार लक्षकार-डीएम मीरजापुर-डीएम पीलीभीत
गौरांग राठी-उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अलीगढ़ व नगर आयुक्त नगर निगम अलीगढ़-डीएम भदोही
प्रेम रंजन सिंह-उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण-डीएम संतकबीरनगर
प्रभु नारायण सिंह-डीएम आगरा-प्रभारी सचिव राजस्व विभाग व प्रभारी राहत आयुक्त
रणवीर प्रसाद-सचिव राजस्व विभाग, राहत आयुक्त तथा आयुक्त चकबंदी-आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ तथा निदेशक नगर भूमि सीमारोपण
अजय चौहान-आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण व सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग-सचिव लोक निर्माण विभाग