Advertisement
धनबाद। जिला पुलिस द्वारा  वृहत एवं लघु खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कुल 33 छापामारी की कारवाई गयी। छापामारी के क्रम में कुल 267 टन कच्चा कोयला जप्त किया गया है।
यह भी पढ़ें:धनबाद: युवक कांग्रेस ने PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन  राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया

ADVERTISEMENT
पुलिस रेड के दौरान कोयला लोड एक ट्रक एवं बालु लदा एक ट्रैक्टर व जप्त किया गया है। हैं। छापामारी एवं बरामद कोयला, बालु व पत्थर के संबंध में गोविन्दपुर पुलिस स्टेशन में एक एफआइआर व सात सनहा दर्ज कर अनुसंधान व जांच प्रारंभ किया गया है। छापामारी के क्रम मे दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है।अग़्रतर विधिसम्मत कारवाई की जा रही है।

एसएसपी संजीव कुमार के निर्देश पर धनबाद पुलिस के द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आसूचना आधारित लगातार अभियान चलाया जायेगा।