Advertisement

लखीमपुर। इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम नेटवर्क पर रील बनाने का शौक वाइफ-हसबैंड और उनके दुधमुंहे बच्चे के लिए जानलेवा बन गया। रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के सीतापुर के लहरपुर कस्बे के रहने वाले दंपति व उसके दो साल के बेटे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand Assembly Election 2024: कांग्रेस ने झारखंड के लिए बनाये पर्यवेक्षक, भागलपुर MLA अजीत शर्मा को धनबाद की जिम्मेवारी

रेलवे ट्रैक पर बना रहे थे रील
जिला सीतापुर के लहरपुर पुलिस स्टेशन एरिया के लहरपुर कस्बे के शेख टोला निवासी  मोहम्मद अहमद (26) अपनी पत्नी नाजनीन  (24) ढाई वर्षीय पुत्र अरकम के साथ  हरगांव के पास क्योटी गांव में लगे चालीसवें के मेले में आया था। लौटने के दौरान बुधवार की सुबह वह अपनी वाइफ व बच्चे के साथ पुल के नीचे अपनी बाइक खड़ी कर दी। वहां से तीनों लगभग 50 मीटर मीटर पैदल चलकर ओयल- लखीमपुर रेलवे ट्रैक पर बने पुल पर चढ़ गये। रेलवे ट्रेक पर  रील बनाने लगे। इसी बीच लखनऊ से चलकर मैलानी तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रेलवे ट्रैक पर आ गयी। ट्रेन को देखते ही वाइफ-हसबैंड  ने भागने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन पुल तक पहुंच चुकी थी। तीनों ट्रेन की चपेट में आ गये।  ट्रेन की चपेट में आये मोहम्मद अहमद उसकी वाइफ नाजनीन और ढाई साल के दुधमुंहे में बच्चे अरकम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

 लोकल लोगों द्वारा पुलिस को हादसे की जानकारी दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके सीनीयर अफसर पहुंचे व छानबीन की। पुलिस के अनुसार, यह तीनों बुधवार सुबह ही सीतापुर के हरगांव पुलिस स्टेशन एरिया स्थित क्योटी गांव से अपनी बाइक पर सवार होकर रेलवे पुल पर रील बना रहे थे उसी वक्त ये हादसा हो गया। ये तीनों सोमवार को 40वां का मेला देखने निकले थे। क्योटी गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां ठहर गये थे।बुधवार की सुबह वह अपनी वाइफ व बच्चे के साथ पुल के नीचे अपनी बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक पर रील बाने लगे। ट्रेन को आता देख दंपति ने भागने का प्रयास किया पास खड़े ग्रामीणों ने भी बहुत शोर मचाया लेकिन सभी असफल रहे और हाई स्पीड आ रही ट्रेन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया।